चंडीगढ़ में EWS एडमिशन शुरू, 57 स्कूलों में 815 सीटों पर आवेदन; ऐसे करें आवेदन

चंडीगढ़ | हरियाणा व पंजाब की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ के प्राइवेट स्कूलों में इकोनॉमिकली कम आयवर्ग (EWS) के लिए 16 दिसंबर से आवेदन प्रक्रिया शुरू होने जा रही है. शहर के 57 प्राइवेट स्कूल में 25 प्रतिशत के तहत ईडब्ल्यूएस और डीजी 815 सीटों पर एडमिशन प्रोसेस शुरू की जाएगी.

School Student

815 सीटों पर आवेदन

16 दिसंबर तक ईडब्ल्यूएस और डीजी कैटेगरी में प्राइवेट स्कूलों को शिक्षा विभाग के पोर्टल से कनेक्ट होना होगा. एंट्री लेवल कक्षाएं की एडमिशन प्रक्रिया चंडीगढ़ शिक्षा विभाग की तरफ से की जाएगी. शहर के सभी निजी स्कूलों में निशुल्क आनलाइन सुविधा होगी. यानी कि आवेदन प्रक्रिया बिल्कुल फ्री होने वाली है. अभिभावकों को एडमिशन के लिए 10 स्कूलों में अप्लाई करना होगा.

ऑनलाइन ड्रा से अलॉट किए जाएंगे स्कूल

निजी स्कूलों में हेल्पलाइन केंद्र भी स्थापित किए जाएंगे. अभिभावक चंडीगढ़ शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर 18 दिसंबर से 31 जनवरी तक आवेदन कर सकते हैं. एक से 21 फरवरी तक बच्चों के जमा कागजों की वेरीफिकेशन की जाएगी. 25 फरवरी को ऑनलाइन ड्रा के जरिये बच्चो को स्कूल अलॉट किया जाएगा.

यह भी पढ़े -  HTET 2025 परीक्षा केंद्रों को लेकर बड़ा अपडेट, 3 दिन में भेजनी होगी भवनों की सहमति

दूसरी लिस्ट के मुताबिक 17 फरवरी को ड्रा घोषित किया जाएगा. स्कूल की तरफ से विभाग को 24 मार्च को जानकारी देनी होगी कितनी सीटें भर गई और कितनी सीटें खाली रह गई है. स्कूल एजुकेशन डायरेक्टर नितिश सिंगला ने बताया कि ज्यादातर प्राइवेट स्कूल पोर्टल से जोड़े जा चुके हैं. जो स्कूल बचते हैं उन्हें भी शीघ्र ही जोड़ दिया जाएगा.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.