हिसार जिले में वाहन चालकों के लिए बड़ी खुशखबरी, 62 करोड़ से फोरलेन बनेगी यह सड़क

हिसार | हरियाणा में सड़क नेटवर्क का बुनियादी ढांचा मजबूत करने की दिशा में निरंतर नए प्रयास किए जा रहे हैं. इसी कड़ी में प्रदेश सरकार द्वारा हिसार के कैमरी से लेकर मंगाली तक मौजूदा सड़क मार्ग को फोरलेन बनाने का फैसला लिया है. लोक निर्माण विभाग (PWD) के एक अधिकारी ने बताया कि इस प्रोजेक्ट को टेक्निकल मंजूरी मिलते ही टेंडर लगाकार निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा.

Fourlane Highway

अनुमान है कि साढ़े 8 किलोमीटर लंबाई वाले इस रोड की लागत 62 करोड़ होगी. इस प्रोजेक्ट को प्रशासनिक मंजूरी मिल चुकी है. प्रस्तावित फोरलेन रोड आधुनिक मानको के अनुसार तैयार किया जाएगा. रोड के दोनों ओर जल निकासी और आवश्यक जगहों पर सिग्नल, स्पीड कंट्रोल मार्किंग व सुरक्षा इंतजाम किए जाएंगे

कई गांवों को फायदा

इस मार्ग के फोरलेन होने से कैमरी, मंगाली सहित आसपास के कई गांवों को फायदा मिलेगा. यह सड़क खराब है जिसकी वजह से भारी वाहनों को आवाजाही में दिक्कत होती है. विशेष रूप से सुबह- शाम स्कूल, कॉलेज और कार्यालय में आने- जाने लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है. स्थानीय लोग काफी समय से परेशानी उठा रहे है और सड़क चौड़ी करने की मांग उठा रहे है.

यह भी पढ़े -  Asha School Hisar Jobs: हिसार में इन पदों पर निकली भर्ती, फटाफट करें आवेदन

योजनाबद्ध तरीके से होगा काम

बीएंडआर एसई अजीत सिंह ने कहा है कि फाइनल एस्टीमेट बनाकर मुख्यालय भेजा हुआ है. जल्द ही, इसे हरी झंडी मिलने की उम्मीद है. अनुमान है कि मंजूरी मिलने के बाद निर्माण कार्य योजनाबद्ध तरीके से तेजी से आगे बढ़ेगा. PWD मंत्री रणबीर गंगवा ने पहले ही इस फोरलेन का फंड मंजूर करवाया था.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.