हिसार एयरपोर्ट में बदला हवाई जहाज का शेड्यूल, फटाफट चेक करें नई टाइमिंग

हिसार | हरियाणा के हिसार स्थित महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट से हवाई सेवाओं का रिवाइज विंटर शेड्यूल जारी हो गया है. नया शेड्यूल 16 दिसंबर से लागू होगा. हवाई सेवाओं में दिल्ली जाने वाली फ्लाइट को बंद कर दिया गया है. बताया जा रहा है कि हिसार से दिल्ली के लिए काफी कम संख्या में यात्री मिल रहे थे. इसके चलते इस रूट पर हवाई सेवा को बंद करने का निर्णय लिया गया है. हवाई सेवाओ के दिनों में भी बदलाव किया गया है. अब हिसार एयरपोर्ट से रविवार, शुक्रवार, शनिवार को ही हवाई सेवाएं संचालित होगी जबकि अन्य दिनों में कोई फ्लाइट सेवाएं नहीं होगी.

Airport Flight

अयोध्या और जयपुर रूट में बदलाव

हिसार से अयोध्या रूट में भी बदलाव किया गया है. अभी तक अयोध्या के लिए 2 दिन की फ्लाइट थी, लेकिन अब एक दिन कर दी गई है. पीएम मोदी ने हरी झंडी दिखा अयोध्या की फ्लाइट का शुभारंभ किया था. अब इसे सप्ताह में एक दिन कर दिया है. इसी प्रकार हिसार से जयपुर के लिए पहले एक दिन फ्लाइट थी जिसे अब दो दिन कर दिया गया है. सरकार लगातार दावा कर रही है कि जल्द ही जम्मू व अहमदाबाद के लिए भी हिसार से फ्लाइट की शुरुआत करेगी.

सर्द मौसम में धुंध को देखते हुए DGCA ने नया विंटर शेड्यूल एक महीने के लिए जारी कर दिया है. इसमें हिसार से दिल्ली की फ्लाइट को 16 दिसंबर से आगामी आदेशों तक रद कर दिया है. इसके अलावा, अयोध्या के लिए भी अब सप्ताह में एक बार फ्लाइट जाएगी. 15 जनवरी तक नया विंटर शेड्यूल लागू रहेगा.

यह भी पढ़े -  Asha School Hisar Jobs: हिसार में इन पदों पर निकली भर्ती, फटाफट करें आवेदन

देखें टाइम

दिन रूट उड़ान भरने का समय पहुंचने का समय
रविवार जयपुर → हिसार 2:10 बजे 3:10 बजे
हिसार → जयपुर 3:35 बजे 4:35 बजे
शुक्रवार चंडीगढ़ → हिसार 9:50 बजे 11:00 बजे
हिसार → चंडीगढ़ 4:15 बजे 5:25 बजे
हिसार → अयोध्या 11:25 बजे 1:25 बजे
अयोध्या → हिसार 1:50 बजे 3:50 बजे
शनिवार जयपुर → हिसार 12:00 बजे 1:10 बजे
हिसार → जयपुर 1:35 बजे 2:45 बजे

3 दिन मिलेगी फ्लाइट सेवाएं

इसमें हिसार- दिल्ली, दिल्ली हिसार हवाई रूट को बंद कर दिया गया है. हवाई सेवाओं के दिनों में भी बदलाव किया गया है. अब हिसार एयरपोर्ट से शुक्रवार, शनिवार और रविवार को ही हवाई सेवाएं संचालित होंगी. अन्य दिनों में कोई फ्लाइट नहीं होगी.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.