चाट खाने के शौकीन लोगों के लिए दिल्ली की 5 टॉप दुकानें, लाजवाब टेस्ट के लिए बॉलीवुड स्टार्स भी कर चुके तारीफ

नई दिल्ली | अगर आप दिल्ली शहर के रहने वाले है या दिल्ली घूमने गए हुए है. दिल्ली की सबसे अच्छी चाट का आनंद लेना चाहते है, तो आपके लिए बेहतरीन ऑप्शंस है. यहां की रेसिपी की हर कोई तारीख कर चुके है. बॉलीवुड सितारे अभिताभ बच्चन, सोनम कपूर, अक्षय कुमार भी यहां अक्सर चाट खाने आते है. तो आइए जानते है इन जगहों के बारे में जहां दिल्ली की सबसे अच्छी चाट मिलती है.

Chaat

Prabhu Chaat Bhandar

सिर्फ दिल्ली के आम लोग ही नही, बल्कि इनके चाट के दीवाने बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े एक्टर भी है. जैसे कि अपारशक्ति खुराना, मनोज कुमार और राजेश खन्ना और अन्य कई स्टार उनके द्वारा बनाए जाने वाली आलू टिक्की चाट को खाने यहां पर आते है. इनकी यह दुकान दिल्ली के यूपीएससी भवन जो कि मानसिंह रोड पर है, वहां पर लगती है.

Prince Chaat Corner

इस चाट की दुकान का जिक्र अभिताभ बच्चन तो कई बार कर ही चुके है. इसके साथ – साथ अर्चना पूरन सिंह भी इस चाट की दुकान पर आकर स्वाद ले चुकी है. दिल्ली में इनकी यह दुकान ग्रेटर कैलाश 1, M ब्लॉक में है.

यह भी पढ़े -  दिल्ली वालों के लिए बड़ी राहत, नवादा मेट्रो के नीचे सीवर लाइन की मरम्मत पूरी; 15 दिन में खुल सकती है सड़क

Padam Chaat Corner

दिल्ली की सबसे पुरानी चाट की दुकान यही मानी जाती है. इसके बारे में यह भी कहा जाता है कि कई तरह के नए चाट बनाने में भी इस दुकान का बड़ा हाथ है. अक्षय कुमार भी जब पुरानी दिल्ली में रहा करते थे, तो इस चाट की दुकान पर चाट खाने आया करते थे. यह दुकान पुरानी दिल्ली के किनारी बाजार में मौजूद है.

Bengali Sweet House

दिल्ली की इस दुकान की चाट की तारीफ जहां अभिताभ बच्चन कई बार कर चुके है. वही अनुपम खेर ने कई बार यह कहा है कि वह इस दुकान पर अक्सर जब दिल्ली में होते है, चाट खाने आते है. यह दुकान दिल्ली में बंगाली मार्केट में है.

Nathu’s Sweets

इस दुकान के चाट की तारीफ जहां दिल्ली के आम लोग तो करते है. वही इस दुकान पर चाट खाते हुए सोनम कपूर, बोमन ईरानी जैसे बॉलीवुड के कई बड़े से सेलिब्रिटीज देखे जा चुके है. यह दुकान बंगाली मार्केट दिल्ली में मौजूद है.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.