हवा की दिशा में बदलाव से आमजन को कोहरे से मिली राहत, आगे ऐसा रहेगा हरियाणा में मौसम का मिजाज

चंडीगढ़ | हरियाणा में 2 दिन धुंध के बाद आज जनजीवन को राहत मिली है. देर शाम को हवा की दिशा में हुए परिवर्तन से मौसम साफ नजर आ रहा है. उत्तर- पश्चिमी हवा चलने से आज कई जगहों पर धुंध दिखाई नहीं देगी. इससे पहले दक्षिण- पूर्वी हवा चलने से धुंध बढ़ गई थी. हालांकि, पहाड़ों से मैदानों की ओर हवा बहने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है.

Sardi Cold Weather 3

हिसार प्रदेश का सबसे ठंडा जिला रहा है. सोमवार 2 न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.4 डिग्री कम रहा. दिन का तापमान 22.9 डिग्री सेल्सियस रहा. गहरी धुंध के कारण यहां दृश्यता मात्र 30 से 40 मीटर तक ही सिमट गई.

आगे जाने मौसम का हाल

मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा में मौसम 20 दिसंबर तक खुश्क व परिवर्तनशील बना रहेगा. आज 16 व 17 दिसंबर को उत्तर व उत्तर पश्चिमी शीत हवाएं हल्की से मध्यम गति से चलने से रात के तापमान में गिरावट हो सकती है, लेकिन दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी की संभावना है. वहीं, 18 दिसंबर को एक ओर पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से बादलवाई रहने की संभावना है. इस दौरान वातावरण में नमी बढ़ने से कही- कही अलसुबह हल्की से मध्यम धुंध रहने की संभावना है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में मानसून ने फिर पकड़ी रफ्तार, 15 जिलों में अलर्ट; इन इलाकों में होगी तेज बारिश

धुंध का अलर्ट जारी

मौसम विभाग की ओर से सिरसा, हिसार, फतेहाबाद, भिवानी, चरखी दादरी, नारनौल, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूहं और पलवल में गहरी धुंध का अलर्ट जारी किया है. अधिकतर जगहों पर मौसम साफ भी रहेगा.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.