नई दिल्ली, Today Gold Price | अगर आप भी हाल फिलहाल में सोने और चांदी में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर सामने आ गई है. सोना- चांदी के कीमतों में आज थोड़ी गिरावट देखने को मिली है. आज की इस खबर में हम आपको वर्तमान सोने और चांदी की कीमतों के बारे में जानकारी देने वाले है. इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार 10 ग्राम सोने की कीमतों में 1100 रुपये से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है, जिसके बाद कीमत 132136 रुपए पर आ गई है.
आई बड़ी गिरावट
1 किलोग्राम चांदी की बात की जाए, तो इसकी कीमतों में भी 1400 रुपये से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है. 1 किलोग्राम चांदी की कीमत 1 लाख 91971 रुपए के आसपास व्यापार कर रही है. पिछले कुछ दिनों से सोने और चांदी की कीमतों में उतार- चढ़ाव देखने को मिल रहा है. 31 दिसंबर 2024 को 1 किग्रा चांदी की कीमत 86000 के आसपास थी, जो अब 2025 की समाप्ति पर 191971 रुपए के आसपास व्यापार कर रही है यानी कि साल भर में ही कीमतों में जबरदस्त वृद्धि देखने को मिली है. सोना और चांदी खरीदते समय आपको कई बातों का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है.
इन बातों का रखें ध्यान
हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही आपको खरीदना चाहिए. यह नंबर अल्फान्यूमैरिक यानी कि कुछ इस तरह से हो सकता है AZ4524. सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेस पर डिपेंड करती है, आपको अच्छे से क्रॉस वेरीफाई करके ही सोना खरीदना चाहिए. वैसे तो सबसे शुद्ध सोना 24 कैरेट गोल्ड का माना जाता है, परंतु आमतौर पर 22 कैरेट सोने का इस्तेमाल ही ज्वेलरी के लिए किया जाता है.
22 कैरेट सोने की वर्तमान कीमत 1 लाख 21 हजार 37 प्रति 10 ग्राम के आसपास व्यापार कर रही है. आने वाले दिनों में सोने और चांदी की कीमतें और भी नया रिकॉर्ड कायम कर सकती है. इसको लेकर बाजार के जानकारों की तरफ से कई प्रकार के आंकड़े भी शेयर किए गए हैं. कई एक्सपर्ट की तरफ से दावा किया जा रहा है कि जनवरी महीने में सोने की कीमतें नया रिकॉर्ड स्थापित कर सकती है.
