हिसार | हरियाणा में रेलयात्रियों की परेशानी बढ़ाने वाली खबर सामने आई है. उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि हिसार से चिडौद़ स्टेशन के बीच 15A रेलवे RUB पर ब्लॉक निर्माण कार्य के चलते 23 और 24 दिसंबर को 6 ट्रेनें प्रभावित रहेगी. इस समयावधि के दौरान राजस्थान से हिसार आने वाली ट्रेनों का रतनगढ़ और चुरू स्टेशन तक संचालन रहेगा. वहीं, पंजाब के लुधियाना से चुरू जाने वाली ट्रेन का हिसार स्टेशन तक संचालन होगा.
प्रभावित ट्रेनों की सूची
- ट्रेन नंबर 14897, बीकानेर- हिसार एक्सप्रेस 23 दिसंबर को एक ही ट्रिप में बीकानेर से रतनगढ़ तक संचालित होगी. रतनगढ़ से हिसार के बीच यह ट्रेन रद्द रहेगी.
- ट्रेन नंबर 14898, हिसार- बीकानेर एक्सप्रेस ट्रेन 24 दिसंबर को एक ही ट्रिप हिसार के स्थान पर रतनगढ़ से चलेगी. रतनगढ़ से हिसार के बीच यह ट्रेन रद्द रहेगी.
- ट्रेन नंबर 14891, जोधपुर- हिसार एक्सप्रेस ट्रेन 23 दिसंबर को जोधपुर से चुरू तक संचालित होगी. चुरू से हिसार के बीच यह ट्रेन रद्द रहेगी.
- ट्रेन नंबर 14892, हिसार- जोधपुर एक्सप्रेस ट्रेन 24 दिसंबर को जोधपुर से चुरू तक संचालित होगी. यह ट्रेन हिसार से चुरू के मध्य आंशिक रूप से रद्द रहेगी.
- ट्रेन नंबर 54604, लुधियाना- चुरू पैसेंजर ट्रेन 23 दिसंबर को लुधियाना से हिसार तक ही संचालित होगी. यह ट्रेन हिसार से चुरू के बीच रद्द रहेगी.
- ट्रेन नंबर 54605, चुरू- लुधियाना पैसेंजर ट्रेन 24 दिसंबर को चुरू की जगह हिसार से रवाना होगी. यह ट्रेन चुरू से हिसार के मध्य आंशिक रूप से रद्द रहेगी.
रूट डायवर्ट से चलेगी यह ट्रेन
ट्रेन नंबर 54310, हिसार- दिल्ली पैसेंजर ट्रेन 24 दिसंबर को एक ट्रिप हिसार से रवाना होकर रूट डायवर्ट के चलते हिसार- भिवानी- रेवाड़ी होकर संचालित होगी. इस दौरान बीच रास्ते हांसी, भिवानी, चरखी दादरी और झाड़ली स्टेशन पर ठहराव करेगी.
