खुशखबरी: हिसार शहर को जाम के झंझट से मिलेगा छुटकारा, इस डबल फाटक पर बनेगा रेलवे ओवरब्रिज

हिसार | हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन सत्र से हिसार शहर के लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. लोक निर्माण विभाग (PWD) मंत्री रणबीर गंगवा ने सदन में जानकारी देते हुए बताया कि हिसार शहर में निरंकारी भवन सड़क मार्ग पर रेलवे ओवरब्रिज बनाने का रास्ता साफ हो चुका है. दोनों डबल फाटक पर पुल का निर्माण किया जाएगा. अगले साल मार्च महीने में इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू होगा.

Railway Sub Way

सावित्री जिंदल ने उठाया था मुद्दा

हिसार विधानसभा सीट से निर्दलीय विधायिका सावित्री जिंदल ने शीतकालीन सत्र में डाबड़ा चौक से निरंकारी भवन रोड पर रेलवे क्रॉसिंग के कारण लगने वाले भयंकर ट्रैफिक जाम की समस्या को लेकर सवाल किया था. इस पर PWD मंत्री रणबीर गंगवा ने आश्वासन देते हुए कहा कि दोनों रेलवे फाटक पर पुल निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग व रेलवे के बीच संयुक्त एजेंडा तैयार हो चुका है.

उन्होंने बताया कि 3 महीने के भीतर रेलवे से मंजूरी लेकर रेलवे फ्लाईओवर का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा. इस पर सावित्री जिंदल ने कैबिनेट मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस बड़े फैसले से हिसार शहर को ट्रैफिक जाम से छुटकारा मिलेगा और ट्रैफिक संचालन को सुगम बनाने में मदद मिलेगी. लोगों को फाटक पर खड़े होकर समय बर्बाद नहीं करना पड़ेगा.

डाबड़ा चौक पुल से घटेगा ट्रैफिक दबाव

हिसार शहर के डाबड़ा चौक और महावीर कॉलोनी के बीच निरंकारी भवन सड़क मार्ग पर स्थित डबल रेलवे फाटक ट्रेनों के आवागमन के चलते अक्सर बंद रहती है, जिसके चलते यहां अक्सर ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रहती है. पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने साल 2017 में यहां रेलवे ओवरब्रिज निर्माण का ऐलान किया था.

यह भी पढ़े -  Asha School Hisar Jobs: हिसार में इन पदों पर निकली भर्ती, फटाफट करें आवेदन

डाबड़ा चौक की ओर से पुरानी सब्जी मंडी की ओर आवाजाही के लिए मौजूदा समय में वाहन चालक डाबड़ा पुल का इस्तेमाल करते हैं. यदि दोनों फाटकों पर ओवरब्रिज व अंडरब्रिज का निर्माण होता है, तो वाहन चालकों को डाबड़ा चौक से पुरानी सब्जी मंडी तक सीधे रास्ते की सुविधा मिलेगी. बरवाला की ओर से तोशाम रोड के लिए आवाजाही करने वाले वाहनों को शहर के बीचोंबीच एंट्री करने से न केवल छुटकारा मिलेगा, बल्कि शहर की भीड़- भाड़ से बचते हुए डाबड़ा चौक पर पहुंच जाएंगे. इससे डाबड़ा पुल पर ट्रैफिक दबाव कम करने में सफलता मिलेगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.