नागरिक अस्पताल में महिला ने की डॉक्टर के साथ मारपीट, पूरी घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड

जींद । कोविड महामारी ने लोगों की मानसिकता पर असर करना शुरू कर दिया है. बता दें कि इस बीमारी से पीड़ित मरीज तो परेशान है ही, साथ ही उसके परिजन भी काफी परेशान हो जाते हैं. इसका एक उदाहरण जींद के नागरिक अस्पताल में देखने को मिला है. यहां एक कोरोना मरीज के साथ आई महिला ने अस्पताल के डॉक्टरों के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी, यह मामला आगे बढ़ता इससे पहले महिला ने माफी मांग ली.

viral video 2

महिला ने की नागरिक अस्पताल के डॉक्टरों के साथ मारपीट

बता दे कि महिला नागरिक अस्पताल के कोविड वार्ड मे उपचाराधीन महिला मरीज के साथ आई थी. मरीज महिला की बीती रात मौत हो गई . जिसकी वजह से उसकी बेटी ने डॉक्टर अंकित त्यागी के साथ मारपीट कर दी. बता दें कि इस घटना का वीडियो भी सामने आया है. यह घटना रात 9:00 से 10:00 बजे की बताई जा रही है.

नागरिक अस्पताल के डॉक्टर राजेश भोला ने बताया कि बाद में महिला ने माफी मांगी. महिला की माता की मौत हो गई,  जिसकी वजह से महिला का मानसिक संतुलन बिगड़ गया. जिसकी वजह से ऐसा हुआ. साथ ही उन्होंने बताया कि डॉक्टरों की यूनियन ने महिला द्वारा माफी मांगने व सकारात्मक रूप देखते हुए महिला को माफ कर दिया. महिला के माफी मांगते ही यह पूरा मामला सुलझ गया. डॉक्टर भी इस मामले की शिकायत नहीं देंगे. फिलहाल महिला के परिजनों के समक्ष कोविड-19 के प्रोटोकॉल के तहत दाह संस्कार किया जाएगा.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.