चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, ऑल टाइम हाई रिकॉर्ड पर पहुंचे दाम; देखें आज का रेट

नई दिल्ली, Today Silver Rate | आज भी चांदी की कीमत काफी गदर मचा रही है, कीमतों ने सोमवार को एक नया इतिहास रच दिया है. अमेरिकी ब्याज दरों में कटौती की संभावना की वजह से लगातार चांदी की कीमतें नया रिकॉर्ड स्थापित कर रही है. 1 किग्रा चांदी की कीमतों की बात की जाए, तो वह 213844 रुपए प्रति किलोग्राम के ऑल टाइम हाई रिकॉर्ड को टच कर चुकी है. अगर आप भी हाल फिलहाल में चांदी में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आपको यह खबर सुनकर बड़ा झटका लगने वाला है.

Gold And Silver

ऑल टाइम हाई रिकॉर्ड

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भारत सिल्वर 2.7% की छलांग लगाकर 69.23 अमेरिकी डॉलर प्रति औस ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गई है. चांदी की कीमतों में हो रही वृद्धि ने सोने के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया है. पिछले 1 साल में चांदी की कीमतों में तकरीबन 100% से ज्यादा का उछाल देखने को मिला है. अन्य कीमती धातुओं में भी उछाल देखने को मिली है. प्लैटिनम 4.1% उछलकर 2054. 25 अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गया है, जो 17 वर्षों से सबसे अधिक का उच्चतम स्तर बताया जा रहा है.

उतार- चढ़ाव जारी

आने वाले समय में चांदी की औद्योगिक मांग और भी ज्यादा बढ़ाने वाली है. वहीं घरेलू खरीद या निवेश की नजर से देखे, तो यह भी साफ है कि चांदी के दामों में आने वाले समय में काफी उतार- चढ़ाव देखने को मिलने वाला है. अगर आप भी हाल फिलहाल में चांदी में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो चांदी के बढ़े हुए दाम आपको थोड़ा परेशान कर सकते हैं. वहीं, सोने की कीमतों की बात की जाए तो 10 ग्राम सोने की कीमत 1 लाख 34 हजार से ज्यादा पर व्यापार कर रही है.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.