नई दिल्ली, Gold Price | अगर आप भी हाल फिलहाल में सोने और चांदी में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे है तो आज की यह खबर आपके लिए है. खरमास के महीने में भी सोने और चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड वृद्धि देखने को मिल रही है अर्थात इनकी चमक कम नहीं हुई है. सर्राफा बाजार में आज सोने और चांदी की कीमतों ने नए रिकॉर्ड स्थापित कर लिए हैं. आज हम आपको इसी के बारे में जानकारी देने वाले हैं.
रिकॉर्ड स्तर पर कीमतें
खरमास का महीना चल रहा है इस महीने में कोई भी शुभ काम नहीं होता, ना ही शादी विवाह के शुभ मुहूर्त होते हैं. इसके बावजूद, सोने और चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. सोने के भाव में आज 2 हजार से ज्यादा की वृद्धि दर्ज की गई है, जिसके बाद 24 कैरेट सोने की कीमत 14 लाख 216 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कर गई है.
वहीं, चांदी की कीमतों की बात की जाए तो जीएसटी के साथ चांदी की कीमतें 2 लाख 15 हजार 527 रुपए के आसपास व्यापार कर रही है. सोमवार को चांदी बिना जीएसटी समेत 2 लाख 7 हजार प्रति किलोग्राम से ज्यादा पर व्यापार कर रही थी.
इस साल इतना महंगा हुआ सोना
अगर आप भी हाल फिलहाल में सोने और चांदी में निवेश करने के प्लानिंग कर रहे है तो यह खबर सुनकर आपको बड़ा झटका लगने वाला है क्योंकि न केवल चांदी बल्कि सोने की कीमतों में भी अब वृद्धि का दौर शुरू हो गया है. इस साल अब तक सोना 60 हजार से ज्यादा वहीं चांदी 12 लाख 3 हजार रुपए से ज्यादा बढ़ चुकी है. आज चांदी की कीमतों ने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं.
हाल फिलहाल बाजार की स्थिति को देखते हुए आपको अभी सोने और चांदी में निवेश करने से बचना चाहिए क्योंकि इनकी कीमतों में काफी उतार- चढ़ाव देखने को मिल रहा है. विशेषज्ञों का मानना है कि मौजूदा तेजी का प्रमुख कारण अमेरिका में ब्याज दरों को लेकर बदलती उम्मीदें हैं. बाजार का मानना है कि फेडरल रिजर्व 2026 में दो बार ब्याज दरों में कटौती कर सकता है.
