बिजनेस डेस्क | शेयर बाजार में निवेश करने वालों के लिए एक बड़ी अपडेट सामने आ रही है. इन दिनों मार्केट में श्याम धानी इंडस्ट्री का आईपीओ ओपन है. अगर आप भी हाल फिलहाल में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके पास बेहतरीन मौका है. श्याम धानी इंडस्ट्रीज के आईपीओ को लेकर निवेशकों के बीच काफी चर्चाएं हो रही है. दूसरे ही दिन इस आईपीओ की जबरदस्त खरीदारी देखने को मिली है. इस IPO के ग्रे मार्केट में भी काफी अच्छे संकेत मिल रहे हैं.
शेयर बाजार में मिला शानदार रिस्पांस
शेयर का जीएमपी 51 रुपए से ज्यादा पर पहुंच गया है जोकि इसके इश्यू प्राइस के मुकाबले में 71% अधिक है. इससे पहले भी कंपनी ने आईपीओ खुलने से पहले एंकर निवेशको से 10.92 करोड रुपए जुटाए थे. सब्सक्रिप्शन के आंकड़ों की बात की जाए तो आज सुबह 11:00 तक आईपीओ को कुल मिलाकर 10.71 गुना सब्सक्राइब किया जा चुका था. रिटेल निवेशकों की कैटेगरी में इसे 129 गुना से ज्यादा बोलियां मिली थी.
सीजनिंग फूड की ट्रेडिंग
जब भी आप शेयर बाजार में निवेश करें तो एक बार बाजार के जानकारों से सलाह अवश्य ले लें. इसमें निवेश करना काफी जोखिम भरा माना जाता है. इस बिजनेस की बात की जाए तो श्याम धानी इंडस्ट्रीज मसाले, ग्रॉसरी प्रोडक्ट के निर्माण और प्रोसेसिंग का कारोबार करती है. कंपनी की तरफ से श्याम ब्रांड के तहत, 164 तरह के मसले बनाए जाते हैं. इसमें पिसे हुए मसाले, ब्लेड मसाले और साबुत मसाले भी शामिल है. कंपनी की तरफ से नमक, चावल, पोहा, आदि कई तरह के हर सीजनिंग फूड भी ट्रेडिंग की जाती है. इन दिनों शेयर बाजार में इस कंपनी के शेयर्स काफी छाए हुए हैं.
डिस्क्लेमर: शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है. Haryana E Khabar निवेश करने से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह लेने की गुजारिश करता है.
