हरियाणा में ठंड और कोहरे से आमजन को मिली राहत, पढ़ें आज की वेदर रिपोर्ट

चंडीगढ़ | हरियाणा में मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है कभी घनी धुंध के साथ दिन की शुरुआत होती है तो कभी साफ आसमान दिखाई देता है. कल सुबह ही सूर्यदेव ने दर्शन दे दिए थे. दिन में तेज चमकदार धूप से लोगों को ठिठुरन से राहत मिली है. लोग पार्कों, छतों पर धूप सेंकते नजर आए, लेकिन धूप के साथ ठंडी हवाओं ने ठंड महसूस कराई है.

Cold Winter Weather Mausam

बुधवार को हिसार शहर का अधिकतम तापमान 22.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से लगभग 2.2 डिग्री अधिक रहा. न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है. ठंडी शांत हवाओं के कारण तापमान में हल्की गिरावट रिकॉर्ड की गई है.

हरियाणा में कोहरा छंटने की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, आज क्रिसमस डे पर मौसम साफ व शुष्क रहेगा, लेकिन ठंडी हवाएं चलेगी. अगर हवाएं शांत रही तो कोहरा छंटने की संभावना है. तेज चलती हवाओं से तापमान में गिरावट आने की संभावना है. कुछ इलाकों में पाला पड़ने की संभावना भी जताई गई है. 29 दिसंबर के बाद एक ओर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है, जिससे धुंध बढ़ सकती है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा आंगनवाड़ी भर्ती के आवेदन आज से शुरू, महिलाओं के लिए सुनहरा मौका; फटाफट करें अप्लाई

तापमान में गिरावट

पिछले कुछ दिनों से पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय इलाकों में सक्रिय रहा है, जिसके कारण बर्फबारी हुई. साथ ही, मैदानी इलाकों में इसका असर ज्यादा होने के कारण यहां नमी बढ़ गई. वातावरण में नमी के चलते कोहरा बढ़ गया और तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की गई.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.