3 दिन में 988 गुना सब्सक्रिप्शन! श्याम धानी IPO में निवेशकों की धूम, मुनाफे का संकेत

बिजनेस डेस्क, IPO | अगर आप भी हाल फिलहाल में शेयर बाजार में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे है तो आज की यह खबर आपके लिए काफी खास होने वाली है. श्याम धानी इंडस्ट्रीज आईपीओ पर निवेशको ने जमकर प्यार लुटाया है. 3 दिन के अंदर ही 988 गुना यह आईपीओ सब्सक्राइब किया गया. इसके पीछे की बड़ी वजह ग्रे मार्केट प्रीमियम को माना जा रहा है, आज हम आपको इसी के बारे में जानकारी देने वाले हैं.

IPO

इस प्रकार करें चेक

आज का जीएमपी निवेशकों का पैसा लिस्टिंग के समय दोगुना करने का संकेत दे रहा है हम आपकी जानकारी के लिए बता दे की कंपनी आईपीओ पर दाव लगाने वाले निवेशकों को शेयर अलॉट करने वाली है. आप काफी आसानी से अलॉटमेंट देख सकते हैं इसके लिए सबसे पहले आपको nseindia.com/invest/check-trades-bids-verify-ipo-bids इस पर क्लिक करना है. इसके बाद, इक्विटी एंड SME आईपीओ BID डिटेल पर क्लिक करना है. यहां पर आपको श्याम धानी को सेलेक्ट करना है और आपको अपना Pan और एप्लीकेशन नंबर इंटर करना है. इसके बाद, आप अलॉटमेंट देख पाएंगे.

निवेशकों ने लुटाया प्यार

आज कंपनी के शेयर्स ग्रे मार्केट में 70 रुपये के प्रीमियर पर ट्रेड कर रही है. आज के प्रीमियम को देखकर हंड्रेड परसेंट लिस्टिंग गेन का संकेत मिल रहा है. अगर इस जीएमपी को ध्यान में रखा जाए तो कंपनी 140 रुपए पर शेयर लिस्टेड कर सकती है. 3 दिन की ओपनिंग के दौरान कंपनी के आईपीओ को निवेशकों का बेशुमार प्यार मिला है. रिटेल कैटेगरी में आईपीओ को 1173 गुना, क्यूआईबी कैटेगरी में आईपीओ 256 गुना और एनआई आई कैटेगरी में 1612 गुना सब्सक्रिप्शन हुआ है. शेयर बाजार में निवेश करते समय आपको एक बार बाजार के जानकारों से सलाह अवश्य लेनी चाहिए, क्योंकि इसमें निवेश करना काफी जोखिम भरा माना जाता है.

डिस्क्लेमर: शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है. Haryana E Khabar निवेश करने से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह लेने की गुजारिश करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.