कौन सा होगा साल का आखिरी IPO, जानें लिस्टिंग से लेकर प्राइस बैंड तक की जानकारी

बिजनेस डेस्क, Modern Diagnostic And Research Centre IPO | अगर आप भी हाल फिलहाल में शेयर बाजार में निवेश करने के प्लानिंग कर रहे हैं तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं. आज हम आपको एक ऐसे ही कंपनी के बारे में जानकारी देने वाले हैं, जिसका आईपीओ इसी सप्ताह ओपन होने जा रहा है. हम मॉडर्न डायग्नोस्टिक एंड रिसर्च सेंटर आईपीओ के बारे में बातचीत कर रहे है. आज की इस खबर में हम आपको इस आईपीओ के बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले हैं.

IPO

31 दिसंबर को होगा ओपन

कंपनी के आईपीओ का साइज 36 करोड रुपए से ज्यादा का होने वाला है. यह आईपीओ पूरी तरह से फ्रेश शेयरों पर आधारित है. आईपीओ के जरिए कंपनी 41 लाख शेयर जारी करेगी. 31 दिसंबर को यह आईपीओ ओपन होगा और निवेशको को महज तीन दिन का समय मिलने वाला है. आप 2 जनवरी तक इसमें निवेश कर सकते हैं यह साल 2025 का आखिरी आईपीओ होने वाला है. जानकारी देते हुए बताया गया कि निवेशकों को कम से कम दो लॉट पर दांव लगाना होगा.

1995 में हुई थी कंपनी की शुरुआत

एक लॉट में कंपनी की तरफ से 1600 शेयर्स को शामिल किया गया है. इस हिसाब से देखा जाए तो उन्हें कम से कम 2 लाख 88 हजार रुपए की इन्वेस्टमेंट करनी होगी. यह एसएमई सेगमेंट का बेहतरीन आईपीओ होने वाला है. इस कंपनी की शुरुआत साल 1995 में हुई थी, यह कंपनी पैथोलॉजी और रेडियोलॉजी सर्विसेज प्रदान करने के लिए जानी जाती है. कस्टमर के लिए टेस्ट पैकेज, घर पर जाकर कलेक्शन रिपोर्ट आदि जैसे सुविधा भी ग्राहकों को उपलब्ध करवाई जाती है.

अगर आप भी हाल फिलहाल में किसी कंपनी के आईपीओ में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे है तो आपके पास शानदार मौका है. ग्रे मार्केट में इस आईपीओ को लेकर अभी किसी प्रकार की कोई भी हलचल नहीं है जिसकी वजह से निवेशकों को लिस्टिंग गेन दिखाई नहीं दे रहा है.

डिस्क्लेमर: शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है. Haryana E Khabar निवेश करने से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह लेने की गुजारिश करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.