दूध महोत्सव के साथ होगा नए साल का आगाज, हिसार शहर में इन जगहों पर बटेंगी गर्मागर्म जलेबियां

हिसार | हरियाणा के हिसार शहर में नए साल का स्वागत बेहद ही खास तरीके से करने की तैयारियां शुरू हो चुकी है. यहां नव वर्ष 2026 का स्वागत दूध महोत्सव के साथ किया जाएगा. 1 जनवरी को सुबह 5 बजे से इस कार्यक्रम की शुरुआत हो जाएगी.

Jalebi

हिसार में दूध और जलेबियों का चखेंगे स्वाद

इस कार्यक्रम की आयोजन समिति ने बताया कि नए साल पर दूध महोत्सव कार्यक्रम के तहत लगभग 1400 लीटर गर्मागर्म दूध और 15 टिन देशी घी से बनी जलेबियां प्रसाद के रूप में वितरित की जाएगी. इस पहल का उद्देश्य समाज को नशामुक्ति, बेहतर स्वास्थ्य और सकारात्मक जीवनशैली का संदेश देना है. इससे लोगों में एक अच्छी सामाजिक पहल का सकारात्मक संदेश जाएगा.

इन जगहों पर बटेंगी जलेबियां

सामाजिक समिति के सदस्यों ने बताया कि दूध महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन हिसार शहर में 4 जगहों पर किया जाएगा. ये जगह जिंदल अस्पताल के पास, दूसरी मधुबन पार्क के सामने, तीसरा HAU के गेट नंबर- 2 के सामने और चौथी जगह गांव डोभी का बस स्टैंड रहेगी.

यह भी पढ़े -  Asha School Hisar Jobs: हिसार में इन पदों पर निकली भर्ती, फटाफट करें आवेदन

इन सदस्यों ने कहा कि नए साल की शुरुआत जंक फूड और नशे की बजाय पौष्टिकता से भरपूर भोजन और अच्छे संकल्पों के साथ होनी चाहिए. आज की युवा पीढ़ी गलत खान- पान और जीवनशैली का शिकार बनती जा रही है. ऐसे में युवा पीढ़ी को जागरूक करने के लिए इस तरह के सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन बेहद जरूरी हो गया है. समिति सदस्य आशीष ने हिसार शहर के लोगों से आग्रह करते हुए कहा कि वे अपने परिवार के साथ दूध महोत्सव में शामिल होकर एक स्वस्थ नए साल का आगाज करें. अपने बच्चों को दूध और जलेबी जैसे पौष्टिक आहार खिलाएं और उन्हें इनका महत्व बताएं.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.