बिजनेस डेस्क, IPO | अगर आप भी हाल फिलहाल में शेयर बाजार (Share Market) में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं. आज हम आपको एक ऐसी ही कंपनी के बारे में जानकारी देने वाले हैं, जिसमें निवेश करके आप भी बेहतरीन रिटर्न हासिल कर सकते हैं. हम रेलवे सेक्टर बेस्ड इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी ई- टू- ई ट्रांसपोर्टेशन के बारे में बातचीत कर रहे हैं. तीसरे दिन भी लगातार इस कंपनी का आईपीओ शानदार प्रदर्शन कर रहा है.
IPO में मिलेगा शानदार प्रॉफिट
निवेशकों के बीच भी इस कंपनी के शेयर्स को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है. अभी तक आईपीओ को 210 गुना से ज्यादा सब्सक्रिप्शन मिल चुका है. हम आपकी जानकारी के लिए बता दें कि लिस्टिंग से पहले ही ग्रे मार्केट में यह शेयर काफी गदर मचाता हुआ दिखाई दे रहा है. मौजूदा समय में ग्रे मार्केट में 83% प्रीमियम पर ट्रेड करता हुआ दिखाई दे रहा है, इसका मतलब है कि आईपीओ अलॉट होते ही लिस्टिंग के दिन आपको इतना प्रॉफिट मिलने वाला है. रेलवे के इस आईपीओ को तीन दिन के लिए ही ओपन किया गया है, आज सब्सक्रिप्शन का अंतिम दिन है.
2 जनवरी को होगी शेयरों की लिस्टिंग
2 जनवरी को शेयर्स की अलॉटमेंट देखने को मिल सकती है. सफल निवेशकों के डिमैट अकाउंट में 1 जनवरी 2026 तक शेयर्स भी क्रेडिट कर दिए जाएंगे. उम्मीद की जा रही है कि कंपनी के शेयर्स 2 जनवरी को एनएसई एमएसई प्लेटफार्म पर भी लिस्टेड होते हुए दिखाई दे जाएंगे. यह आईपीओ ग्रे मार्केट में 145 रुपए के प्रीमियर पर उपलब्ध है. इसका मतलब यह हुआ कि कंपनी के शेयर्स 319 रुपए के आसपास लिस्टेड हो सकते हैं. अगर आपको भी ऐसी ही किसी कंपनी की तलाश है, जिसमें निवेश करके आप बेहतरीन रिटर्न हासिल कर सके तो अब आपके पास शानदार मौका है.
डिस्क्लेमर: शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है. Haryana E Khabar निवेश करने से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह लेने की गुजारिश करता है.
