2 दिन में ही 40 परसेंट चढ़ा इस कंपनी का शेयर, इन निवेशकों को मिलेगा बोनस शेयर का लाभ

बिजनेस डेस्क | अगर आप भी हाल फिलहाल में शेयर बाजार में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आज की यह खबर आपके लिए काफी खास होने वाले हैं. आज हम आपको एक ऐसे ही कंपनी के बारे में जानकारी देने वाले हैं. हम ओरिएंट टेक्नोलॉजीज लिमिटेड (Orient Technologies Limited) के बारे में बातचीत कर रहे हैं. कंपनी के शेयर्स की कीमतों में आज 18 परसेंट से ज्यादा की बढ़ोतरी देखने को मिली है जिसके बाद कीमते 464 रुपये के आंकड़े को भी पार कर गई है.

Share Market Up

इन निवेशकों को मिलेगा बोनस शेयर का लाभ

कल यानि मंगलवार को भी कंपनी के शेयर्स की कीमतों में 20% की तेजी दर्ज की गई थी. सिर्फ दो दिन के अंदर ही कंपनी के शेयर्स की कीमत 40% तक बढ़ गई है. अचानक कंपनी के शेयर्स की कीमतों में आई तेजी की प्रमुख वजह बोनस शेयर को माना जा रहा है.

बता दे कि थोड़ी समय पहले ही कंपनी ने अपने शेयरधारकों के लिए 1:10 में बोनस शेयर जारी करने का ऐलान किया था. उसके बाद से ही कंपनी के शेयर्स की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, कंपनी ने बोनस शेयर जारी करने की पात्रता निर्धारित करने के लिए 5 जनवरी को रिकॉर्ड डेट निश्चित किया था. जब भी आप शेयर बाजार में निवेश करें तो एक बार बाजार के जानकारों से सलाह अवश्य ले ले.

इस शेयर ने किया शानदार प्रदर्शन

कैलेंडर वर्ष 2025 में कंपनी के शेयर्स निफ्टी 50 पर से 10.04 प्रतिशत की ही बढ़ोतरी हुई है. वही इस सत्र में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर ओरिएंट टेक्नोलॉजी 7 मिलियन से ज्यादा शेयर्स का कारोबार किया है. अब कंपनी अपने निवेशको को बोनस शेयर का लाभ देने भी जा रही है जिससे वह काफी खुश दिखाई दे रहे है. आने वाले समय में कंपनी के शेयर्स की कीमतों में बढ़ोतरी की संभावना दिखाई दे रही है. अगर आप भी ऐसे ही किसी कंपनी की तलाश में थे, तो अब आपके पास बेहतरीन मौका है.

डिस्क्लेमर: शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है. Haryana E Khabar निवेश करने से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह लेने की गुजारिश करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.