मोदी सरकार की शानदार योजना, अब रेहड़ी- पटरी वालों को मिलेगी क्रेडिट कार्ड की सुविधा

हिसार | हरियाणा के हिसार में रेहड़ी- पटरी वालों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. बता दें कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना 2.0 के तहत इन लोगों को क्रेडिट कार्ड की सुविधा मिलेगी ताकि वे अपने व्यापार का विस्तार कर सकें. खास बात यह है कि 5 साल तक क्रेडिट कार्ड के उपयोग पर कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा.

लोन राशि में बढ़ोतरी

केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना 2.0 के तहत रेहड़ी- पटरी वालों को मिलने वाली लोन राशि में भी बढ़ोतरी की गई है. प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के 1.0 के तहत रेहड़ी- पटरी वालों को काम शुरू करने के लिए क्रमश 10, 20 और 50 हजार रुपए का लोन दिया जाता था लेकिन अब योजना 2.0 में इस राशि को बढ़ाकर 15, 25 और 50 हजार रुपए कर दिया गया है. इसके साथ ही, योजना के पात्र लाभार्थियों को क्रेडिट कार्ड की सुविधा भी प्रदान की जा रही है.

क्रेडिट कार्ड की सुविधा का लाभ केवल उन्हीं रेहड़ी- पटरी वालों को मिलेगा, जो 50 हजार रुपए तक का लोन लेने के पात्र हैं. इस क्रेडिट कार्ड की लिमिट 30 हजार रुपए रहेगी और 5 साल तक उपयोग पर कोई चार्ज नहीं वसूला जाएगा. वहीं, कार्ड के इस्तेमाल के बाद 45 दिन तक कोई ब्याज नहीं देना होगा. यह कार्ड उसी बैंक की ओर से जारी किया जाएगा, जिस बैंक से संबंधित रेहड़ी- पटरी वालों का लोन मंजूर हुआ है.

फोन पर लाभार्थियों को बुला रहा निगम

प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना 2.0 का लाभ देने के लिए नगर निगम की ओर से लाभार्थियों को फोन कर पूछा जा रहा है कि वे इस योजना का लाभ लेने के इच्छुक हैं या नहीं. कई रेहड़ी- पटरी वालों ने योजना में रूचि दिखाते हुए अपनी सहमति प्रदान की है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.