बिजनेस डेस्क, IPO | अगर आप भी शेयर बाजार में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आज की यह खबर आपके लिए काफी खास होने वाली है. आज हम आपको अगले सप्ताह ओपन होने वाले एक आईपीओ के बारे में जानकारी देने वाले है. यह IPO एसएमई सेगमेंट्स का आईपीओ होने वाला है. कंपनी के आईपीओ का साइज 120 करोड रुपए का बताया जा रहा है. दरअसल, हम जिस कंपनी की बात कर रहे हैं उसका नाम यूजर फाइबर्स है.
7 जनवरी को होगा ओपन
इसका आईपीओ अगले सप्ताह ओपन होने जा रहा है. यह इश्यू पूरी तरह से फ्रेश शेयरों पर आधारित होने वाला है. इसके जरिए कंपनी की तरफ से 69 लाख के नए शेयर जारी किए जाएंगे, यह खबरें भी सामने आ रही है. एसएमई सेगमेंट का यह आईपीओ 7 जनवरी से 9 जनवरी तक ओपन रहने वाला है यानी कि आपको इन्वेस्ट करने के लिए महज दो दिन का समय ही मिलने वाला है.
शेयर का प्राइस 164 रुपए से 174 रुपए प्रति शेयर निर्धारित किया गया है. वहीं, रिटेल निवेशकों को कम- से- कम 1600 शेयर्स खरीदने होंगे, जिसकी वजह से उन्हें कम- से- कम 2 लाख 78 हजार 400 रुपये का दावा लगाना होगा इस आईपीओ की लिस्टिंग बीएसई एसएमई में होगी.
यहां होगा पैसों का इस्तमाल
जानकारी देते हुए बताया गया कि कंपनी के आईपीओ पर दाव लगाने की प्लानिंग कर रहे निवेशकों के लिए एक बातबड़ी चिंता का विषय बनी हुई है कि ग्रे मार्केट में कंपनियों के आईपीओ क्या प्रदर्शन कर रहा है. मौजूदा समय में कंपनी का आईपीओ जीरो प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है. कंपनी इस आईपीओ के पैसे का इस्तेमाल बंगाल स्थित मैन्युफैक्चरिंग यूनिट में शेड के लिए करने वाली है.
कंपनी अपनी सब्सिडियरी में निवेश करेगी. वर्किंग कैपिटल और जनरल कॉर्पोरेट कार्यों के लिए भी आईपीओ के पैसों का इस्तेमाल किया जाएगा. जब भी आप शेयर बाजार में निवेश करें तो एक बार बाजार के जानकारों से सलाह अवश्य ले लें. शेयर बाजार में निवेश करना काफी जोखिम भरा माना जाता है, ऐसे में आपको काफी सोच- समझकर ही निवेश करना चाहिए.
डिस्क्लेमर: शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है. Haryana E Khabar निवेश करने से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह लेने की गुजारिश करता है.
