7 जनवरी से ओपन होगा इस इलेक्ट्रिक कंपनी का IPO, निवेशकों की बढ़ी दिलचस्पी

बिजनेस डेस्क | अगर आप भी शेयर बाजार में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आज हम आपको बाजार में आने वाले एक और IPO के बारे में जानकारी दे रहे हैं. जो 7 जनवरी को ओपन होने जा रहा है. हम Victory Electric Vehicles आईपीओ के बारे में बातचीत कर रहे हैं. भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की डिमांड तेजी से बढ़ती जा रही है. आज हम आपको इसी कंपनी के बारे में जानकारी देने वाले है.

IPO

7 जनवरी को ओपन होगा IPO

इस इलेक्ट्रिक कंपनी का आईपीओ 7 जनवरी को ओपन होने जा रहा है जो 9 जनवरी तक ओपन रहेगा यानी कि निवेशकों के पास महज 2 से 3 दिन का समय ही होने वाला है. जानकारी देते हुए बताया गया कि इसका प्राइस बैंड 41 रुपए निर्धारित किया गया है. कंपनी आखिरी मोबिलिटी सेगमेंट में काम कर रही है. इनका फॉक्स सस्ती, साफ सुथरी और टिकाऊ ट्रांसपोर्ट व्यवस्था पर है. विक्ट्री इलेक्टेड व्हीकल खास तौर पर इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर और टू व्हीलर बनाने के लिए जानी जाती है. इसका इस्तेमाल यात्रियों के साथ-साथ सामान ढोने में भी किया जाता है. जब भी आप किसी कंपनी में निवेश करें तो एक बार उसके बारे में अच्छे से जानकारी अवश्य हासिल कर लें.

इन बातों का रखें ध्यान

आईपीओ से जुड़ी हुई कई जानकारी भी सामने आ रही है कि विक्ट्री इलेक्टेड व्हीकल का इशू पूरी तरह से नए शेयर्स पर आधारित होने वाला है जिसमें 84 लाख से ज्यादा शेयर्स जारी किए जाएंगे. इनका प्राइस 41 रुपए प्रति शेयर रहने वाला है. कुल आईपीओ का साइज 34 करोड रुपए से ज्यादा होने वाला है. इसमें कोई भी ऑफर फॉर सेल नहीं है.रिटेल निवेशकों के लिए 50% हिस्से को सुरक्षित रखा गया है. अगर आप भी शेयर बाजार में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपको कम- से- कम 6 हजार शेयर्स में इन्वेस्ट करना होगा. इसका मतलब है कि आपको 2.46 लाख रुपए इस कंपनी में इन्वेस्ट करने होंगे.

डिस्क्लेमर: शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है. Haryana E Khabar निवेश करने से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह लेने की गुजारिश करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.