चंडीगढ़, Haryana Weather | हरियाणा में ठंड का सिलसिला लगातार बढ़ रहा है. सुबह के समय हल्की धुंध देखने को मिलती है.वही दिन भर ठंडी शीतलहर चलने से ठिठुरन बनी रहती है. दिन और रात के तापमान में ज्यादा अंतर न होने के कारण कोल्ड डे जैसी स्थिति बनी हुई है. मैदानी इलाकों में इसका असर ज्यादा देखने को मिल रहा है. यहां ठंड पहले से ज्यादा बढ़ गई है.
तापमान की बात करें तो हरियाणा में हिसार जिले का अधिकतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जो सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस कम रहा है. न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.
ठंड का असर जारी
मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा में आने वाले दिनों में हाड़ कंपा देने वाली ठंड का असर जारी रहेगा. 5 और 6 जनवरी को कोहरे के साथ बादल छाएं रहने की संभावना है. 7 जनवरी को हल्की धुंध रहेगी और दिन में हल्की धूप खिल सकती है. 8 जनवरी को फिर से ठंडी हवाएं चलने की संभावना है. 9 और 10 जनवरी को हल्की धुंध और कोहरा देखने को मिल सकता है, लेकिन ठंड का दौर जारी रहेगा.
तापमान में गिरावट
पिछली पश्चिमी मौसम प्रणाली से वातावरण में नमी से कोहरे ने संपूर्ण मैदानी इलाको को अपने आगोश में समा लिया था. इस कारण से हरियाणा, एनसीआर और दिल्ली में दिन के तापमान में गिरावट देने को मिल रही है. अब हवाओं की दिशा में परिवर्तन होने से आने वाले दिनों में हरियाणा में धीरे- धीरे ठंड ओर बढ़ने वाली है.
