चरखी दादरी स्टेशन से गुजरने वाली ट्रेनों की समय-सारणी में बदलाव, फटाफट चेक करें नई टाइमिंग

चरखी दादरी | ट्रेन में सफर करने वाला यात्रियों के लिए एक जरूरी सूचना सामने आई है. बता दें कि बीकानेर रेलवे मंडल ने रूटीन प्रक्रिया के तहत चरखी दादरी रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली पैसेंजर ट्रेनों के समय में बदलाव कर दिया है. यह बदलाव यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए किया गया है.

Train

नई टाइमिंग से चलेगी पैसेंजर ट्रेनें

चरखी दादरी के स्टेशन पर ठहराव करने वाली सभी 34 पैसेंजर ट्रेनें 1 जनवरी से नए समय के अनुसार ही रवाना होगी. गाड़ियों के समय में 11 मिनट से लेकर 1 घंटे तक का बदलाव किया गया है. रेलवे अधिकारियों का कहना है कि समय में परिवर्तन करना रूटीन प्रक्रिया का हिस्सा है. उन्होंने यात्रियों को नए समय पर ही स्टेशन पर पहुंचने की सलाह दी है ताकि उन्हें किसी समस्या का सामना ना करना पड़े.

चेक करें नई टाइमिंग

गाड़ी नं. कहां से कहां तक पहले समय नई समय सारिणी रिमॉर्क
12983 अजमेर चंडीगढ़ 00:49 00:38 सी., बु., शनि.
19611 अजमेर अमृतसर 00:49 00:38 शुक्र., रवि, वाया बठिंडा
19613 अजमेर अमृतसर 00:49 00:38 मंगल, गुरु, वाया जाखल
14716 जयपुर हिसार 01:13 01:20 प्रतिदिन
14729 रेवाड़ी फाजिल्का 05:53 05:53 प्रतिदिन
04782 रेवाड़ी बठिंडा 10:28 10:37 प्रतिदिन
14734 जयपुर बठिंडा 11:54 12:09 प्रतिदिन
19415 अहमदाबाद कटरा 12:13 12:11 सोमवार
14030 मेरठ श्री गंगानगर 14:06 13:57 प्रतिदिन
09632 रेवाड़ी हिसार 19:15 19:25 प्रतिदिन
14726 मथुरा भिवानी 19:51 19:35 प्रतिदिन
14706 डहर बालाजी भिवानी 21:10 21:05 प्रतिदिन
14085 तिलक ब्रिज सिरसा 21:34 21:46 प्रतिदिन
54788 रेवाड़ी भिवानी 22:44 22:44 प्रतिदिन
09733 जयपुर भिवानी 13:35 13:13 प्रतिदिन

पैसेंजर ट्रेनों के समय में परिवर्तन नियमित प्रक्रिया का हिस्सा है. जो हर साल 1 जनवरी को किया जाता है. बीकानेर रेल मंडल के अधिकारी यात्रियों को सभी सुविधा मुहैया करवाने के लिए समय-समय पर स्टेशनों का निरीक्षण कर दिशा- निर्देश जारी करते रहते हैं- मुकेश कुमार, स्टेशन अधीक्षक, चरखी दादरी

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.