9 जनवरी को ओपन होगा इस दिग्गज कंपनी का IPO, ग्रे मार्केट में शानदार प्रीमियम

बिजनेस डेस्क, IPO | अगर आप भी हाल फिलहाल में शेयर बाजार में निवेश करने जा रहे है तो आज की यह खबर आपके लिए काफी खास हो सकती है. आज हम आपको एक ऐसी कंपनी के बारे में जानकारी देने वाले हैं, जिसका आईपीओ जल्द ही निवेशकों के लिए ओपन होने जा रहा है. इससे सबंधित प्राइस बैंड से लेकर लिस्टिंग तक की जानकारी सामने आ गई है. हम भारत कोकिंग कोल के बारे में बातचीत कर रहे हैं.

IPO

9 जनवरी को ओपन होगा IPO

कोकिंग कोल (Bharat Coking Coal) का आईपीओ 9 जनवरी को ओपन होने जा रहा है यह 13 जनवरी तक ओपन रहने वाला है यानी कि निवेशकों को चार दिन का समय मिलने वाला है. इसका प्राइस बैंड 21 रुपए से लेकर 23 रुपए प्रति शेयर निर्धारित किया गया है. 1071 करोड़ के इस आईपीओ को लेकर इन दिनों शेयर बाजार में भी काफी चर्चाएं हो रही है. सरकारी कंपनी के इस इश्यू को लेकर रिटेल निवेशको से लेकर बड़े संस्थागत निवेशको तक की नजरे बनी हुई है. ग्रे मार्केट में भी इस कंपनी के आईपीओ को लेकर काफी जोश दिखाई दे रहा है.

क्या है GMP का ग्रोथ परसेंट?

5 जनवरी सोमवार को इसका जीएमपी बढ़कर 14 रुपए तक पहुंच गया था, ऐसे में उम्मीद लगाई जा रही है कि यह आईपीओ निवेशको को शानदार रिटर्न देने वाला है. जानकारी देते हुए बताया गया कि निवेशकों को कम से कम 600 शेयर्स में निवेश करना होगा. इसी का एक लॉट होने वाला.

इस कंपनी के बारे में बातचीत की जाए तो BCCL कच्चे कोकिंग कोल नॉन कोकिंग कॉल, वाश्ड कॉल आदि प्रोडक्ट से जुड़ा हुआ उत्पादन करती है. इसके ग्राहक मुख्य रूप से स्टील पावर और सीमेंट सेक्टर से जुड़े हुए हैं. जब भी आप शेयर बाजार में निवेश करें तो एक बार आपको बाजार के जानकारों से सलाह अवश्य लेनी चाहिए. घरेलू उत्पादन में इसकी हिस्सेदारी तकरीबन 58.5% थी.

डिस्क्लेमर: शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है. Haryana E Khabar निवेश करने से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह लेने की गुजारिश करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.