फरीदाबाद | औद्योगिक नगरी फरीदाबाद में जल्द ही अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड मेले का आयोजन शुरू होने जा रहा है. यह मेला 31 जनवरी से 15 फरवरी तक चलेगा. इसके लिए तैयारियां शुरु हो गई है. पूरे देश में इस भव्य मेले को लेकर उत्साह का माहौल है. देश- विदेश से अनेकों कलाकार एवं हस्तशिल्प मेले में अपने कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले है. यह मेला भारतीय संस्कृति की पहचान है.

सूरजकुंड मेले की तैयारी
इस भव्य मेले का उद्धाटन 31 जनवरी को उप राष्ट्रपति CP राधाकृष्णन करेंगे और साथ में पर्यटकों को संबोधित भी करेंगे. मेले को लेकर काउंट डाउन प्रक्रिया शुरू हो गई है. मेले में उत्तर प्रदेश और मेघालय को थीम राज्य के रूप में चुना गया है. मिस्र को पार्टनर कंट्री बनाया गया है. मेले को आकर्षक बनाने के लिए मुख्य चौपाल में पत्थर लगाने का कार्य लगभग अंतिम चरण पर है.
पहले से अधिक चौड़े होंगे रास्ते
मेले को लेकर तैयारियां लगभग अंतिम चरण पर है. मेले में हट्स पर लिपाई- पुताई का कार्य जारी है. मेला परिसर को सजाने का कार्य भी शुरू हो गया है. मेले को देखने लगभग 12 लाख से अधिक पर्यटक आते है. छुट्टी के दिनों में भीड़ बढ़ जाती है. इसके लिए रास्तों को चौड़ा किया जा रहा है ताकि इस समस्या से निपटा जा सके और पर्यटकों को समस्या का सामना ना करना पड़े.
उप राष्ट्रपति CP राधाकृष्णन के स्वागत को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है. मेले की मरम्मत और लिपाई- पुताई कार्य जल्द पूरा होने जा रहा है. इसके पूरा होने के बाद मेले की सजावट का कार्य शुरू कर दिया जाएगा.