हरिद्वार जाने वालों को राहत, साबरमती स्पेशल के 2 अतिरिक्त फेरे; दिल्ली में बदलेगा ट्रेनों का रूट

नई दिल्ली | दिसंबर में ट्रेन से सफर करने की योजना बना रहे यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने जरूरी अपडेट जारी किया है। एक ओर साबरमती और हरिद्वार के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन के अतिरिक्त फेरे बढ़ाए गए हैं, वहीं दिल्ली क्षेत्र में तकनीकी काम के कारण दो एक्सप्रेस ट्रेनों के रूट और ठहराव में बदलाव किया गया है। बता दें कि उत्तर पश्चिम रेलवे ने अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए गाड़ी संख्या 09425/09426 साबरमती-हरिद्वार-साबरमती स्पेशल की संचालन अवधि बढ़ाई है।

Indian Railways

दोनों दिशाओं में 2-2 अतिरिक्त ट्रिप चलाई जाएंगी। इसके अलावा 26 दिसंबर 2026 को रेवाड़ी-मेरठ कैंट और मेरठ कैंट-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस बदले हुए मार्ग से चलेंगी। दिल्ली में तिलक ब्रिज और साहिबाबाद के बीच ब्रिज संख्या 23 पर तकनीकी कार्य किया जा रहा है।

बदलेगा ट्रेनों का रूट

इसके चलते 26 दिसंबर को दोनों एक्सप्रेस ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से संचालित होंगी। गाड़ी संख्या 54411 रेवाड़ी-मेरठ कैंट ट्रेन रेवाड़ी से चलकर दिल्ली किशनगंज, दिल्ली जंक्शन, दिल्ली शाहदरा और साहिबाबाद होकर जाएगी। इस दिन ट्रेन सदर बाजार, नई दिल्ली, शिवाजी ब्रिज, तिलक ब्रिज, मंडावली-चंदर विहार और आनंद विहार पर नहीं रुकेगी।

2 अतिरिक्त फेरे

  • 09425 साबरमती-हरिद्वार स्पेशल: साबरमती से 30 नवंबर से 7 दिसंबर 2026 तक 2 ट्रिप।
  • 09426 हरिद्वार-साबरमती स्पेशल: हरिद्वार से 1 दिसंबर से 8 दिसंबर 2026 तक 2 ट्रिप।

एक्सप्रेस भी डायवर्ट

गाड़ी संख्या 14030 मेरठ कैंट-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस साहिबाबाद, दिल्ली जंक्शन और दिल्ली किशनगंज होकर चलेगी। चंदर नगर, आनंद विहार, मंडावली-चंदर विहार, तिलक ब्रिज, शिवाजी ब्रिज, नई दिल्ली और सदर बाजार पर इसका ठहराव नहीं होगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने यात्रियों को सफर से पहले बदले हुए रूट और ठहराव की जानकारी जांचने की सलाह दी है।

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.