पटौदी से गुरुग्राम जाने वालों की बल्ले- बल्ले, अब हर 10 मिनट में मिलेगी बस

गुरुग्राम | रोजाना नौकरी, पढ़ाई और दूसरे जरूरी कामों के लिए पटौदी से गुरुग्राम आने-जाने वाले यात्रियों को अब बसों के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। इस रूट पर बसों की संख्या बढ़ाने के साथ फेरे भी बढ़ाए गए हैं, जिससे यात्रियों को दिनभर बेहतर सुविधा मिल सकेगी। बता दें कि पटौदी और गुरुग्राम के बीच सुबह 5:40 बजे से रात 8:10 बजे तक हर 10 मिनट में बस उपलब्ध होगी। नए शेड्यूल में दोनों दिशाओं में 88-88 फेरे निर्धारित किए गए हैं। पहले बसें 13 से 14 मिनट के अंतराल पर मिलती थीं।

Gurugram Bus Service

गुरुग्राम महानगर की सिटी बस सेवा को भी मंजूरी मिली है। इसके तहत पटौदी रोड रेलवे स्टेशन से गुरुग्राम बस अड्डे तक 15 बसें चलाई जाएंगी। इससे जाटोली, टोडापुर और हेलीमंडी के यात्रियों को फायदा होगा।

चलेंगी 15 बसें

पटौदी से गुरुग्राम के लिए बसें सुबह 9 से 11 बजे तक हर आधे घंटे में चलेंगी। इसके बाद दोपहर 12:50 से 2:50 बजे तक और शाम 6 से रात 8 बजे तक भी आधे घंटे के अंतराल पर बस मिलेगी। वहीं, गुरुग्राम से पटौदी के लिए पहली बस सुबह 7:20 बजे और आखिरी बस शाम 5 बजे चलेगी। इनके बीच निर्धारित समय पर कुल 15 बसें उपलब्ध रहेंगी। बस सेवा बढ़ने के बावजूद महिला विशेष बसों की कमी यात्रियों के लिए चिंता बनी हुई है।

बसें बढ़ाने की मांग

पटौदी से सुबह 7:15 बजे चलने वाली बस कई दिनों से बंद है। इससे छात्राओं और कामकाजी महिलाओं को परेशानी हो रही है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों चंद्रभान सहगल, राधेश्याम मक्कड़ और सतनारायण मिर्जापुर ने हरिद्वार, वृंदावन और फर्रुखनगर के लिए सीधी बसें चलाने की मांग की है। इसके अलावा दिल्ली की बसें बढ़ाने, रोहतक मेडिकल कॉलेज के लिए सुबह सीधी बस शुरू करने और महिला विशेष बस दोबारा चलाने की मांग भी उठाई गई है।

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.