आधार कार्ड में नाम-पता बदलवाना हुआ आसान, हरियाणा के इन 17 जिलों में मिलेगी सुविधा

चंडीगढ़ | आधार कार्ड आज बैंकिंग, सरकारी योजनाओं और कई जरूरी सेवाओं के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज बन चुका है। ऐसे में इसमें नाम, पता या अन्य जानकारी बदलवाने के लिए दूर जाना लोगों के लिए परेशानी का कारण बनता है। अब हरियाणा के नागरिकों को इस समस्या से राहत मिलने वाली है।

Aadhar Seva Kendra

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने हरियाणा के 17 जिलों में आधार सेवा केंद्र स्थापित किए हैं। इन केंद्रों के शुरू होने से लोगों को आधार कार्ड बनवाने और उसमें संशोधन कराने के लिए चंडीगढ़ स्थित क्षेत्रीय कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

मिलेगी आधार की सुविधा

यूआईडीएआई के प्रवक्ता के अनुसार, चंडीगढ़ स्थित क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से संचालित ये केंद्र हिसार, गुरुग्राम, सोनीपत, यमुनानगर, अंबाला, कुरुक्षेत्र, फतेहाबाद, सिरसा, कैथल, भिवानी, पानीपत, नूंह, जींद, झज्जर, करनाल, रोहतक और पलवल में स्थापित किए गए हैं।

बनवाना पूरी तरह फ्री

इन केंद्रों पर नया आधार कार्ड बनवाने के साथ नाम, पता, जन्मतिथि और लिंग में संशोधन की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा बायोमेट्रिक अपडेट भी कराया जा सकेगा। खास बात यह है कि नया आधार नामांकन पूरी तरह नि:शुल्क रहेगा, जबकि अन्य सेवाओं के लिए निर्धारित शुल्क देना होगा।

इनका भी रखा जाएगा ध्यान

प्रवक्ता ने बताया कि केंद्रों पर बच्चों, वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया है। ये केंद्र पहले से संचालित आधार नामांकन और अपडेट केंद्रों के अतिरिक्त होंगे।

वहीं, चंडीगढ़ स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में विशेष सेवाओं के लिए जाने वाले नागरिकों को 10 से 15 दिन पहले ऑनलाइन अपॉइंटमेंट लेने की सलाह दी गई है। इसके लिए UIDAI पोर्टल पर बुकिंग की जा सकती है।

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.