लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ लेने वाली महिलाएं न करें ये गलती, वरना अटक जाएगा पैसा

चंडीगढ़ | हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना के तहत हर महीने मिलने वाले 2100 का इंतजार कर रही महिलाओं के लिए जरूरी खबर है। प्रदेश की करीब 2 लाख महिलाओं की जन्मतिथि का सत्यापन नहीं हो पाया है। इस वजह से उनके खाते में योजना की राशि नहीं पहुंच रही है। अगर आपके मोबाइल पर भी विभाग की ओर से SMS आया है, तो उसे नजरअंदाज न करें।

Lado Lakshmi Yojana

हरियाणा परिवार पहचान प्राधिकरण (HPPA) और क्रीड विभाग की टीमें जन्मतिथि सत्यापन के काम में जुटी हैं। स्टेट कोऑर्डिनेटर डॉ. सतीश खोला ने महिलाओं से प्रमाणित दस्तावेज जल्द ऑनलाइन अपलोड करने की अपील की है। फिलहाल प्रदेश में 10 लाख 59 हजार महिलाओं को हर महीने सीधे खाते में 2100 दिए जा रहे हैं।

मिलेगी पेंशन आईडी

डॉ. सतीश खोला के मुताबिक, आवेदन से पहले महिलाओं को अपनी फैमिली आईडी में जन्मतिथि, बैंक खाते और परिवार की सालाना आय की जानकारी जांच लेनी चाहिए। दूसरे चरण में यह भी देखा जाएगा कि महिला किसी अन्य पेंशन योजना का लाभ तो नहीं ले रही है। दूसरे राज्यों में नौकरी करने वाली महिलाओं की भी जांच होगी। सभी दस्तावेज सही पाए जाने पर पात्र महिलाओं को पेंशन आईडी जारी की जाएगी।

योजना का लाभ लेने के लिए महिला की उम्र 23 से 60 साल के बीच होनी चाहिए। 60 वर्ष पूरे होने पर वह बुढ़ापा पेंशन की पात्र हो सकती है। इसी वजह से जन्मतिथि का सत्यापन जरूरी किया गया है।

ऐसे कराएं सत्यापन

  • meraparivar.haryana.gov.in पर फैमिली आईडी और OTP के जरिए लॉगिन करें। इसके बाद संबंधित सदस्य के नाम के सामने जाकर जन्मतिथि का प्रमाण अपलोड करें।
  • दस्तावेज अपलोड करने के बाद प्रमाण लेकर ADC या SDM कार्यालय में बनाए गए काउंटर पर सत्यापन कराएं।
  • जन्म प्रमाण पत्र, 10वीं की मार्कशीट, पासपोर्ट, स्कूल लिविंग सर्टिफिकेट या 2019 तक का वोटर कार्ड इनमें से कोई एक दस्तावेज दिया जा सकता है।

बढ़ाई गई आय सीमा

दीन दयाल उपाध्याय लाडो लक्ष्मी योजना 25 सितंबर 2025 को शुरू हुई थी। शुरुआत में एक लाख रुपये तक वार्षिक आय वाले परिवारों की महिलाएं पात्र थीं। सितंबर 2026 में आय सीमा बढ़ाकर 1.80 लाख रुपये कर दी गई। इससे योजना के लाभार्थियों की संख्या बढ़कर करीब 23 लाख होने की उम्मीद है।

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.