भारतीय रेलवे ने यात्रियों को दी राहत, मुंबई- भिवानी समेत इन रूटों पर चलेंगी अतिरिक्त ट्रेनें

भिवानी | सर्दियों की छुट्टियों और नए साल के दौरान ट्रेन से सफर करने वालों के लिए राहत की खबर है। इस दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे ने तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के संचालन की अवधि बढ़ा दी है। इससे मुंबई, राजस्थान, हरियाणा और दक्षिण भारत के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प मिलेंगे। बता दें कि उत्तर-पश्चिम रेलवे (NWR) ने मुंबई सेंट्रल-भिवानी, यशवंतपुर-जयपुर और हुब्बल्लि-खातीपुरा के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे संचालित करने का फैसला लिया है। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने इसकी जानकारी साझा की है।

Special Trains

मुंबई सेंट्रल और भिवानी के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन का संचालन 29 दिसंबर तक बढ़ा दिया गया है। इस रूट पर दोनों दिशाओं से 9-9 अतिरिक्त फेरे लगाए जाएंगे। इससे मुंबई और राजस्थान-हरियाणा के बीच आने-जाने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी।

30 दिसंबर तक चलेगी

यशवंतपुर से जयपुर जाने वाली साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन अब 5 दिसंबर के बजाय 30 दिसंबर तक संचालित होगी। इसके 5 अतिरिक्त फेरे निर्धारित किए गए हैं। वहीं, जयपुर से वापसी की दिशा में यह ट्रेन 2 जनवरी 2027 तक चलेगी।

लगेंगे एक्ट्रॉ फेरे

हुब्बल्लि से खातीपुरा के बीच चलने वाली साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के दोनों दिशाओं में 3-3 अतिरिक्त फेरे होंगे। हुब्बल्लि से यह ट्रेन 12 से 26 दिसंबर तक और खातीपुरा से 14 से 28 दिसंबर तक संचालित की जाएगी। सफर शुरू करने से पहले संबंधित ट्रेन की समय-सारणी और ठहराव की जानकारी जरूर जांच लें।

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.