शीतलहर के आगोश में सिमटा पूरा हरियाणा, कड़ाके की ठंड ने बढ़ाई ठिठुरन; पढ़ें मौसम की ताजा रिपोर्ट

चंडीगढ़ | पहाड़ो पर हुई बर्फबारी से ठंड का असर बढ़ता ही जा रहा है. कल पूरे दिन कोल्ड डे जैसी स्थिति बनी रही. सूरज की रोशनी भी दिखाई नहीं दी. ठंडी शीत हवाओं ने आमजन का घरों से बाहर निकलना दुभर कर दिया. कुछ लोग सड़कों और पार्कों में अलाव सेंकते नजर आए.

Cold Weather Mausam Thanda

प्रदेश में सबसे ठंडे शहर जींद और चरखी दादरी रहे, जहां दिन का तापमान 11.1 और 11.8 डिग्री दर्ज किया गया. हिसार शहर का अधिकतम तापमान 12.1 डिग्री रहा जो पिछले घंटों से घटकर सामान्य से 6.2 डिग्री कम हो गया. न्यूनतम तापमान 4.1 डिग्री से बढ़कर 7.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया.

हरियाणा के वातावरण में नमी

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में हरियाणा में ठंड के तेवर ज्यादा देखने को मिलेंगे. उत्तर पश्चिमी ठंडी हवाओं के कारण रात के तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी. वातावरण में नमी के कारण हरियाणा में धुंध और कोहरा देखने को मिल सकता है. आज आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है. 8 जनवरी को फिर से शीतलहर चलने की संभावना है. 9 और 10 जनवरी को कोहरे से थोड़ी राहत मिल सकती है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, सरकार ने बदली PG पॉलिसी

स्वास्थ्य का ध्यान रखने की सलाह

विभाग ने बढ़ती ठंड और पाले की स्थिति को देखते हुए लोगों को गर्म कपड़े पहनने और अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने की सलाह दी है. खासकर बच्चों और बुजुर्गों को ठंड से बचाए रखे. घर से बाहर निकले तो अपने हाथ- पांव को ढक्कर निकले, ताकि ठंड से बचाव हो सके. इसके अलावा, वाहन चालकों को सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की सलाह दी है.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.