खुशखबरी: हरियाणा में ग्रुप D कर्मचारियों को मिलेगा प्रमोशन, प्रक्रिया शुरू; फटाफट देखें अपडेट

चंडीगढ़ | हरियाणा के विभिन्न विभागों में काम कर रहे ग्रुप डी कर्मचारियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है. बता दें कि ग्रुप डी कर्मचारियों को जल्द ही प्रमोशन मिलने वाला है. मुख्य सचिव की तरफ से इस बारे में जानकारी मांगी गई है. जल्द ही, ग्रुप डी कर्मचारियों को प्रमोट किया जाएगा. ऐसे में सरकार जल्द ही ग्रुप डी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा देने जा रही है.

court peon job interview

हरियाणा ग्रुप D कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश जारी किए हैं कि वे ग्रुप- डी कर्मचारियों के प्रमोशन से भरे जाने वाले ग्रुप- सी पदों से संबंधित जानकारी तीन दिनों के अंदर उपलब्ध कराएं. सभी विभागों को 3 दिनों के अंदर यह जानकारी भेजनी है कि उनके डिपार्टमेंट में ग्रुप सी के ऐसे कितने पद खाली हैं जिन पदों पर ग्रुप डी के कर्मचारियों को प्रमोट किया जाएगा. सभी विभागों को तय एक्सेल प्रारूप में ई- मेल के जरिए जरूरी विवरण भेजने के निर्देश जारी किए गए हैं.

यह भी पढ़े -  HSSC ने जारी किया महिला पुलिस कांस्टेबल PMT शेड्यूल, 8 जून से शुरू होगी प्रक्रिया

जानकारी में देना होगा यह विवरण

जो जानकारी मांगी गई है उनमें पदों का नाम, विभागीय सेवा नियमों के मुताबिक पात्रता मानदंड, पदों की स्वीकृत संख्या, खाली पदों की स्थिति आदि शामिल हैं. ऐसे में यह डिपार्टमेंट जैसे ही जानकारी भेजेंगे आगे की प्रक्रिया शुरू होगी.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.