ग्राहकों के लिए अच्छी खबर, अचानक सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट; देखें 8 जनवरी के ताजा रेट

नई दिल्ली, Today Gold Price| अगर आप भी हाल फिलहाल में सोने और चांदी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है. सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली है. आज की इस खबर में हम आपको सोने और चांदी की वर्तमान कीमतों के बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले हैं. आज सर्राफा बाजार में सोने चांदी के भाव में भारी गिरावट दर्ज की गई है.

Gold And Silver

सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट

एक ही झटके में चांदी की कीमतों में 12 हजार से ज्यादा रुपए की कमी आई है. वहीं, सोना भी 1232 रुपए सस्ता हो गया है. अब चांदी की कीमत बिना जीएसटी 2 लाख 35 हजार के आसपास व्यापार कर रही है.

24 कैरेट सोने की कीमतों की बात की जाए तो जीएसटी समेत कीमत 1 लाख 39 हजार प्रति 10 ग्राम है. बिना जीएसटी आज सोने के भाव में 1232 रुपए की गिरावट दर्ज की गई है. सोना और चांदी दोनों ही अपने ऑल टाइम हाई रिकॉर्ड से नीचे व्यापार कर रही है. इन दिनों सोने और चांदी की कीमतों में काफी उतार- चढ़ाव भी देखने को मिल रहा है जिस वजह से लोगों में भी काफी कंफ्यूजन है कि निवेश करने के लिए समय सही है या नहीं.

देखें आज के दाम

ज्वेलरी के लिए आमतौर पर 22 कैरेट सोने का इस्तेमाल किया जाता है, परंतु सबसे शुद्ध सोना 24 कैरेट गोल्ड का होता है. 22 कैरेट सोने की कीमतों की बात की जाए तो जीएसटी के साथ वह 1 लाख 27 हजार 787 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बनी हुई है. पिछले कुछ दिनों से सोने की कीमतों में कोई भी बड़ा उतार- चढ़ाव देखने को नहीं मिला है अर्थात कीमतों में थोड़ी बहुत कमी या बढ़ोतरी ही देखने को मिल रही है. जब भी आप गोल्ड खरीदे तो आप हॉलमार्क का विशेष ध्यान रखें 14 कैरेट गोल्ड की कीमतों में भी 700 रुपये से ज्यादा की गिरावट आई है. इसके बाद कीमते 79 हजार 234 रुपए प्रति 10 ग्राम के आसपास है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.