आते ही शेयर बाजार में छाया इस दिग्गज कंपनी का IPO, 30 मिनट में हुआ फुल्ली सब्सक्राइब

बिजनेस डेस्क, Bharat Coking Coal IPO | अगर आप भी हाल फिलहाल में शेयर बाजार में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे है तो आज की यह खबर आपके लिए काफी खास होने वाली है. आज हम आपको भारत कोकिंग कोल कंपनी के आईपीओ के बारे में जानकारी देने वाले हैं. इस कंपनी के आईपीओ ने आते ही शेयर बाजार में धूम मचा दी है, जैसे ही शुक्रवार को इस कंपनी का आईपीओ ओपन हुआ 30 मिनट के अंदर अंदर यह पूरा सब्सक्राइब हो गया. जानकारी देते हुए बताया गया की कंपनी के इश्यू को 1.8 गुना ज्यादा सब्सक्राइब किया गया है.

IPO

IPO को जबरदस्त रिस्पांस

खास तौर पर नॉन इंस्टीट्यूशन बायर्स की ओर से काफी डिमांड देखने को मिली है. आईपीओ का प्राइस बैंड 21 रुपए से 23 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया गया है. वहीं, इसमें इन्वेस्टर 13 जनवरी तक बोली लगा सकते हैं. पिछले काफी समय से निवेशक इस आईपीओ के आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे.

अगर ऊपरी प्राइस बैंड 23 को मान लिया जाए तो भी अनुमानित लिस्टिंग प्राइस तकरीबन 32.4 रुपए बनता है. बाजार से जुड़े जानकारों का मानना है कि यह कंपनी ग्रे मार्केट में भी काफी बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है. जीएमपी 9.25 रुपए से लेकर 16.25 तक बताया जा रहा है जिससे यह साफ हो जाता है कि अनलिस्टेड मार्केट में भी इस कंपनी के शेयर्स को अच्छा रिस्पांस मिला है.

16 जनवरी को हो सकती है लिस्टिंग

यह आईपीओ पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल है.14 जनवरी 2026 तक इस कंपनी के शेयर्स की अलॉटमेंट की संभावना बनती हुई दिखाई दे रही है. दो दिन बाद यानी कि 16 जनवरी को यह एनएसई और बीएसई पर भी लिस्टेड हो सकते हैं. अगर आप भी किसी ऐसे ही कंपनी के आईपीओ की तलाश कर रहे थे तो अब आपके पास शानदार मौका है.

इस आईपीओ के जरिए कंपनी 1071 करोड रुपए जुटाने की योजना बना रही है जो कि उसकी इन्वेस्टमेंट रणनीति का हिस्सा भी माना जा रहा है. जब भी आप शेयर बाजार में निवेश करें, तो एक बार बाजार के जानकारों से सलाह अवश्य ले ले. मिनी रत्न पीएसयू होने के नाते बीसीसीएल का यह आईपीओ साल 2026 का पहला बड़ा पब्लिक इश्यू माना जा रहा है.

डिस्क्लेमर: शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है. Haryana E Khabar निवेश करने से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह लेने की गुजारिश करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.