नई दिल्ली, Today Silver Price | अगर आप भी हाल फिलहाल में सोने या फिर चांदी में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे है तो आज की यह खबर आपके लिए काफी खास होने वाली है. चांदी की कीमतों में कल ही बड़ी गिरावट दर्ज की गई थी. इस दौरान कीमतें 12174 प्रति किलोग्राम तक लुढ़क गई थी. आज की इस खबर में हम आपको वर्तमान चांदी और सोने की कीमतों के बारे में जानकारी देने वाले हैं.
चांदी ने निवेशकों को किया मालामाल
पिछले 1 साल की बात की जाए, तो सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त इजाफा देखने को मिला है. खासकर चांदी की ग्रोथ रेट को देखा जाए तो उसने सोने को भी काफी पीछे छोड़ दिया है.पिछले तीन महीनो में काफी बार चांदी की कीमतों में जबरदस्त इजाफा दर्ज किया गया है. इस दौरान कीमते 83 राशि हजार रुपए तक बढ़ चुकी है. 22 अक्टूबर को भी चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई थी. इस दौरान कीमत 10,594 गिरकर 1,5,21,501 रुपए प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई थी. इन सभी उतार- चढ़ाव के बावजूद भी चांदी ने सोने से ज्यादा रिटर्न या फिर लगभग दुगना रिटर्न दिया है.
1 साल में डबल हुई कीमत
पिछले एक- डेढ़ साल में चांदी की कीमत डबल हो गई है. सोने की कीमतों की बात की जाए तो उसमें हाल फिलहाल कोई ज्यादा बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिल रहा है. 24 कैरेट सोने की कीमत 1 लाख 40 हजार के करीब बनी हुई है. 22 कैरेट सोने की कीमतें भी 1 लाख 25 हजार से 1 लाख 28 हजार के बीच व्यापार कर रही है. वैसे तो सबसे शुद्ध सोना 24 कैरेट गोल्ड का होता है, परंतु ज्वेलरी के लिए हम 22 कैरेट सोने का ही इस्तेमाल करते हैं.
आज 1 किलोग्राम चांदी की कीमत 2 लाख 60 हजार से ज्यादा पर व्यापार कर रही है जो अपने आप में ही एक नया रिकॉर्ड है. अगर 1 साल पहले आपने भी चांदी में निवेश किया होता तो अब आपका पैसा डबल हो गया होता. इतने कम समय में चांदी ने अपने निवेशकों को मालामाल किया.
