LIC का शानदार नया प्लान लॉन्च, एक बार प्रीमियम भुगतान के बाद जिंदगी भर मिलेंगे तगड़े फायदे

नई दिल्ली | देश की सबसे भरोसेमंद इंश्योरेंस कंपनी लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (LIC) से जुड़ी एक अच्छी खबर सामने आई है. बता दें कि 12 जनवरी यानि कल से कंपनी का एक नया प्लान ‘जीवन उत्सव सिंगल प्रीमियम’ एक्टिव हो रहा है जिसमें आपको सिर्फ एक बार ही प्रीमियम भुगतान करना होगा. इसके बाद, आपको लाइफटाइम इनकम और रिस्क कवर का लाभ मिलता रहेगा.

LIC Life Insurance Company

LIC जीवन उत्सव सिंगल प्रीमियम प्लान

LIC का जीवन उत्सव सिंगल प्रीमियम प्लान एक नॉन-लिंक्ड और नॉन- पार्टिसिपेटिंग है. इस प्लान का नंबर 883 है और UIN 512N392V01 है. इसका रिटर्न शेयर मार्केट से जुड़ा नहीं होगा. इसके फायदे पहले से फिक्स रहेंगे. इस प्लान में तय समय तक गारंटीड एडिशन भी एड ऑन होगा.

प्लान की शर्तें

  1. LIC के जीवन उत्सव सिंगल प्रीमियम प्लान के लिए आयु सीमा 30 दिन से लेकर 65 साल तक हैं.
  2. इस प्लान में मिनिमम बेसिक सम एश्योर्ड 5 लाख रुपए तक है. न्यूनतम लिमिट तय नहीं है.
  3. इस प्लान में गारंटीड एडिशन के रूप में हर पॉलिसी में साल के आखिर में 40 रुपए प्रति 1 हजार रुपए सम एश्योर्ड जोड़े जाएंगे, जो गारंटीड एडिशन अवधि तक मिलेंगे.

सर्वाइवल बेनिफिट

यदि पॉलिसी होल्डर जिंदा रहता है तो उसे सर्वाइवल बेनिफिट के 2 इनकम ऑप्शन रेगुलर इनकम बेनिफिट और फ्लेक्सी इनकम बेनिफिट मिलते हैं. रेगुलर इनकम बेनिफिट में प्रत्येक वर्ष बेसिक सम एश्योर्ड का 10 प्रतिशत हिस्सा मिलता है जो 7 से 17 साल के बाद शुरू होता है जबकि फ्लेक्सी इनकम बेनिफिट में 10 फीसदी आय को बाद में लेने के लिए जमा किया जा सकता है. इस प्लान में जमा पूंजी पर LIC 5.5% सालाना कंपाउंड इंटरेस्ट देती है. साथ ही, जरूरत पड़ने पर पूंजी निकाली जा सकती है.

यह भी पढ़े -  दिल्ली जल बोर्ड का बड़ा फैसला, पानी की सप्लाई को लेकर बनेगी नई नीति

डेथ बेनिफिट

यदि पॉलिसी एक्टिव रहते हुए पॉलिसी होल्डर की मृत्यु हो जाती है तो नॉमिनी को सम एश्योर्ड ऑन डेथ और सभी गारंटीड एडिशन मिलेंगे. इसमें बेसिक सम एश्योर्ड या टेबुलर सिंगल प्रीमियम का 1.25 गुना मिलेगा, इनमें से जो भी ज्यादा होगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.