कड़ाके की ठंड से कांपा पूरा हरियाणा, बर्फीली हवाओं से 2 डिग्री तक पहुंचा तापमान

चंडीगढ़ | पूरे हरियाणा में कड़ाके की ठंड से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. दिन और रात का तापमान सामान्य से नीचे पहुंच गया है. राज्य के कई हिस्सों में कोल्ड डे की स्थिति बनी हुई है. उत्तरी बर्फीली हवाओं के चलते ठिठुरन बढ़ गई है. दिन में हल्की धूप भी देखने को मिली और लोग धूप सेंकते नजर आए,लेकिन ठंड का असर कम नहीं हुआ.

Cold Weather Sardi

प्रदेश में सबसे ठंडी रातें हिसार जिले की रही है जहां न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जोकि इस सीजन का सबसे कम तापमान रहा है. दिन का तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस रहा है जो पूरे राज्य में सबसे कम दर्ज किया गया. महेंद्रगढ़ जिले में न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. अधिकतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 7.9 डिग्री कम रहा. महेंद्रगढ़ दूसरे स्थान पर सबसे ठंडा जिला रहा है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में राशनकार्ड धारकों को नहीं मिलेगा सरसों तेल, सामने आई बड़ी वजह

हरियाणा में आगे जाने मौसम का हाल

मौसम विभाग ने हरियाणा में 16 जनवरी तक ठंड और कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है. आने वाले दिनों में ठंड का दौर बढ़ने वाला है. पूरे प्रदेश में कोल्ड डे जैसी स्थिति बनी रहने की संभावना है. इसके साथ ही दिन और रात के तापमान में ओर गिरावट आने की संभावना जताई गई है. कुल मिलाकर अभी ठंड से राहत नहीं मिलने वाली है.

किसानों को सलाह

बढ़ती ठंड का देखते हुए ठंड से बचने की सलाह दी जाती है. गर्म कपड़े पहने रखें और गर्म पानी पीए. इसके अलावा, किसानों को सलाह दी जाती है कि वे फसलों में समय – समय पर हल्की सिंचाई करें और नाजुक पौधों को पॉलीथीन से ठंड कर रखे. कड़कती ठंड से पशुओं का बचाव भी करे, उन्हें गर्म पानी पिलाए और रात में खुले में न रखे.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.