नई दिल्ली, Today Gold Price | अगर आप भी हाल फिलहाल में सोने और चांदी में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए है. आज बुधवार को चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है, आज की इस खबर में हम आपको सोने और चांदी की वर्तमान कीमतों के बारे में जानकारी देने वाले हैं. एक झटके में ही चांदी की कीमतों में 14 हजार से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. सोना भी 1868 रुपए महंगा हुआ है.
चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी
चांदी की कीमतों में आई इस उछाल की वजह से महज 3 दिन में ही चांदी की कीमतों में 34,368 रुपए तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. सोने की कीमतों की बात की जाए तो वह भी 5 हजार बढ़ चुकी है. नए साल के महज 14 दिनों के अंदर ही चांदी 46755 रुपए वहीं सोना 8957 रुपए महंगा हो चुका है.
आज चांदी की कीमतें बिना जीएसटी के 2 लाख 77 हजार रुपये के आसपास व्यापार कर रही है. जीएसटी के साथ कीमतों की बात की जाए तो वह 2 लाख 85490 रुपए प्रति किलोग्राम पर बनी हुई है. वही, 24 कैरेट सोने की कीमतों की बात की जाए तो 10 ग्राम सोने की कीमत 146416 रुपए प्रति 10 ग्राम पर दर्ज की गई है.
22 कैरेट सोने की कीमत
कल चांदी की कीमतें बिना GST 2 लाख 63 हजार के आसपास व्यापार कर रही थी, इसी प्रकार सोना बिना जीएसटी के 1 लाख 40 हजार से ज्यादा पर बंद हुआ था. आमतौर पर ज्वेलरी के लिए 22 कैरेट सोने का इस्तेमाल किया जाता है. आज कीमतों में 1711 रुपए तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिसके बाद 22 कैरेट गोल्ड 130211 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ है. जीएसटी के साथ यह कीमत 134117 रुपए प्रति 10 ग्राम है. अगर आपने भी कुछ समय पहले सोने और चांदी में निवेश किया होता तो थोड़े ही समय में आपको शानदार रिटर्न मिला होता. आने वाले दिनों में सोने और चांदी की कीमतों में और भी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है.
