बिजनेस डेस्क, Shadowfax IPO | अगर आप भी हाल फिलहाल में शेयर बाजार में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे है तो आज की यह खबर आपके लिए काफी खास होने वाली है. आज हम आपको देश की जानी- मानी कंपनी के बारे में जानकारी देने वाले हैं जिसका आईपीओ 20 जनवरी को ओपन होने जा रहा है. हम लॉजिस्टिक कंपनी शैडोफैक्स टेक्नोलॉजी के बारे में बातचीत कर रहे हैं. आज हम आपको इस कंपनी के आईपीओ के बारे में डिटेल जानकारी देंगे.
20 जनवरी को ओपन होगा IPO
कंपनी के आईपीओ का प्राइस बैंड 118 रुपए से 124 रुपए प्रति शेयर निर्धारित किया गया है. हम आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह आईपीओ 20 जनवरी को ओपन होगा और निवेशकों को महज दो दिन का समय दिया जाएगा अर्थात वह 22 जनवरी तक ही आवेदन कर सकते हैं. एंकर निवेशको के लिए एक दिन पहले यानी कि 19 जनवरी को IPO का ओपन होगा. इस आईपीओ के एक लॉट में 120 शेयर होंगे और रिटेल निवेशकों को कम- से- कम एक लॉट के लिए आवेदन करना होगा. हालांकि, अभी तक शेयर्स की अलॉटमेंट को लेकर डेट का ऐलान नहीं किया गया है.
क्या काम करती है शैडोफैक्स कंपनी?
खबरें सामने आ रही है कि 23 जनवरी को शेयर्स की अलॉटमेंट देखने को मिल सकती है. जिन इन्वेस्टर्स को शेयर्स नहीं मिलेंगे उन्हें 27 जनवरी तक रिफंड भी मिल जाएगा. शैडोफैक्स टेक्नोलॉजी इस आईपीओ के जरिए कल 1907 करोड रुपए इकट्ठा करेगी इस प्रकार की जानकारी भी सामने आ रही है. इनमें से तकरीबन 1 हजार करोड रुपए फ्रेश इश्यू के जरिए जारी किए जाएंगे जबकि 907 करोड़ ऑफर फॉर सेल है जिसमें मौजूदा निवेशक अपनी हिस्सेदारी सेल करने वाले हैं.
अगर आपको नहीं पता कि यह कंपनी क्या काम करती है तो हम आपकी जानकारी के लिए बता दे कि शैडोफैक्स एक ई- कॉमर्स और क्विक कॉमर्स लॉजिस्टिक प्लेटफार्म है जो सेम डे और कुछ घंटे में ही डिलीवरी जैसी सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए जानी जाती है. दिसंबर 2025 तक इस कंपनी का नेटवर्क 14778 पिन कोड, 4299 टच प्वाइंट और 53 शॉर्ट सेंटर तक फैल चुका था. जब भी आप शेयर बाजार में निवेश करें तो एक बार बाजार के जानकारों से सलाह अवश्य ले लें. शेयर बाजार में निवेश करना काफी जोखिम भरा माना जाता है.
डिस्क्लेमर: शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है. Haryana E Khabar निवेश करने से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह लेने की गुजारिश करता है.
