पंजाब यूनिवर्सिटी ने शुरू किया 30 घंटे का वैल्यू ऐडेड, बढ़ेगा विद्यार्थियों का रोजगार कौशल

चंडीगढ़ | पंजाब यूनिवर्सिटी के सेंट्रल प्लेसमेंट सेल (CPC) द्वारा एक नया कोर्स शुरू किया गया है. यह 30 घंटे का एक वैल्यू एडेड कोर्स करियर कैटलिस्ट: आधुनिक कार्यस्थल के लिए सॉफ्ट स्किल्स में महारत होने वाला है. इस प्रोग्राम की मदद से स्टूडेंट्स स्टूडेंट की एम्प्लॉयमेंट कैपेसिटी में बढ़ोतरी होगी. इस कार्यक्रम की शुरुआत विद्यार्थियों की रोजगार क्षमता बढ़ाने और उन्हें आधुनिक कॉर्पोरेट वातावरण के लिए तैयार करने के उद्देश्य से की गई है.

Panjab University

पंजाब यूनिवर्सिटी ने शुरू नया कोर्स

यह कार्यक्रम 14 जनवरी से शुरू हो चुका है, इसमें यूनिवर्सिटी केंपस के विभिन्न विभागों के विद्यार्थी शामिल हुए. इस कोर्स में विशेषज्ञों का पैनल शामिल है, जिनमें निजी संस्था की कंसल्टेंट किरत बराड़ के साथ कॉर्पोरेट ट्रेनर डॉ. अनुराधा वर्मा, डॉ. मनविंदर कौर एवं अन्य उद्योग विशेषज्ञ सम्मिलित है.

विषयों पर विशेष ध्यान

इस कोर्स का लक्ष्य अकादमिक पढ़ाई और कार्यस्थल की रियल जरूर के बीच की दूरी को मिटाना है. इस कोर्स में टाइम मैनेजमेंट, स्ट्रेस मैनेजमेंट, साक्षात्कार शिष्टाचार, ग्रुप डिस्कशन, कार्यस्थल पर पेशेवर व्यवहार और प्रभावी संचार कौशल जैसे अहम विषयों पर फोकस किया जा रहा है. कोर्स के उद्घाटन सेशन में सीपीसी की निदेशक प्रो. मीना शर्मा ने बताया कि सीपीसी विद्यार्थियों में आत्मविश्वास और पेशेवर विकास को बढ़ावा देने के लिए लगातार शिक्षण अवसर देने की कोशिश करता है.

यह भी पढ़े -  सिरसा, हिसार समेत 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, हरियाणा मौसम विभाग ने दी चेतावनी
Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.