दिल्ली- गुरुग्राम से राजस्थान की आवाजाही होगी आसान, इन 2 एक्सप्रेसवे को जोड़ने के लिए बनेगा नया हाइवे

गुरुग्राम | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और इससे सटे हरियाणा के गुरुग्राम जिले से राजस्थान के बीच आवागमन करने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. बता दें कि अंबाला- नारनौल एक्सप्रेसवे (NH- 152D) को दिल्ली और गुरुग्राम के बीच बने द्वारका एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए एक नए हाइवे का निर्माण किया जाएगा.

Pune Mumbai

गुरुग्राम के लिए हरियाणा सरकार ने दी मंजूरी

अच्छी खबर यह है कि इस नए हाइवे की निर्माण योजना को हरियाणा सरकार की ओर से मंजूरी प्रदान कर दी गई है. इस नए सड़क मार्ग के बनने से दिल्ली- जयपुर हाइवे (NH- 48) से ट्रैफिक दबाव कम करने में मदद मिलेगी. वहीं, नारनौल में बन रहे लॉजिस्टिक हब में से आवाजाही करने वाले वाहनों को दिल्ली और गुरुग्राम आने के लिए एक बेहतर विकल्प की सुविधा मिलेगी.

इस नए सड़क मार्ग के बनने से राजस्थान तथा अंबाला की ओर जाने के लिए एक वैकल्पिक मार्ग मिल सकेगा. इसे द्वारका एक्सप्रेस-वे से गुरुग्राम के खेड़की दौला के पास जोड़ा जाएगा. बता दें कि NH- 152D हरियाणा के कई जिलों को जोड़ता है. ऐसे में अब इस नए कनेक्टर के बनने से शहरों की भीड़-भाड़ से बचा जा सकेगा.

यह नया सड़क मार्ग छोटे शहरों को प्रमुख आर्थिक केंद्रों से जोड़ने में सहायक होगा. वहीं, गुरुग्राम के बाहरी इलाकों से ट्रैफिक दबाव कम करने में मदद मिलेगी. पश्चिमी दिल्ली से राजस्थान की ओर जाने वाले लोगों को भी बेहतर विकल्प मिल जाएगा. उन्हें दिल्ली-  जयपुर हाईवे के ट्रैफिक दबाव को नहीं झेलना पड़ेगा.

यह भी पढ़े -  गुरुग्राम के हजारों लोगों के लिए खुशखबरी, इस सेक्टर के 220 KV सबस्टेशन का रास्ता साफ

कांग्रेस सांसद ने उठाई थी मांग

रोहतक लोकसभा सीट से कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने NH- 152D को द्वारका एक्सप्रेसवे से जोड़ने की मांग उठाई थी और इस बारे में उन्होंने केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर त्वरित कार्रवाई करने का अनुरोध किया था.

दीपेंद्र हुड्डा का कहना है कि पश्चिमी और दक्षिण-पश्चिमी हरियाणा, राजस्थान के कई हिस्सों तथा UP के सीमावर्ती जिलों से दिल्ली, गुरुग्राम और IGI एयरपोर्ट की ओर जाने वाले यात्रियों को भारी जाम, लंबा चक्कर और समय की बर्बादी का सामना करना पड़ रहा है. द्वारका एक्सप्रेसवे के निर्माण के बावजूद NH-152D से इसकी सीधी कनेक्टिविटी नहीं होने के कारण इस मार्ग का पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.