हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग में निकली भर्तियां, 10वीं पास विद्यार्थियों के लिए जरुरी सूचना

चंडीगढ़ | हरियाणा राज्य में यदि किसी स्टूडेंट नें 10वीं कक्षा पास करने के बाद किसी भी तरह का डिप्लोमा किया है तो वह विद्यार्थी अपनी योग्यता के मुताबिक सरकारी नौकरियों के लिए अप्लाई कर सकेंगे पाएंगे. स्टूडेंट के इस डिप्लोमा को 12वीं कक्षा के समकक्ष माना जाएगा. दरअसल, अभ्यर्थियों के बीच में योग्यता को लेकर काफी अफवाहें चल रही है.

HSSC Chairman Himmat Singh

3 साल का डिप्लोमा होगा 12वीं कक्षा के बराबर

इसी बीच हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से इन अफवाहों पर रोक लगाई गई है और सब कुछ स्पष्ट किया गया है. आयोग का कहना है कि 10वीं के बाद किया गया 3 साल का डिप्लोमा 12वीं कक्षा के बराबर समझा जाएगा. हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की तरफ से कई पदों पर भर्तियां निकाली जाती हैं, जिनमें आवेदन करने के लिए शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास मांगी जाती है. इसके अतिरिक्त कई पद ऐसे भी होते हैं, जिनमें 10वीं के बाद किसी भी ट्रेड में डिप्लोमा अथवा 12वीं कक्षा योग्यता मांगी जाती है.

अफवाहों पर HSSC अध्यक्ष ने लगाई रोक

HSSC के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने योग्यता को लेकर चल रही अटकलों पर रोक लगाते हुए स्पष्ट किया कि बहुत से युवाओं के मैसेज आयोग के पास आ रहे हैं कि वह 12वीं पास नहीं हैं, मगर 10वीं के बाद डिप्लोमा किया हुआ है. अध्यक्ष ने बताया कि यदि 10वीं के बाद कोई तीन वर्ष का डिप्लोमा किया गया है, तो वह योग्यता 12वीं के बराबर होती है. यह डिप्लोमा की ट्रेड पर आधारित होता है. दूसरा क्या उस संस्थान की सरकारी नौकरी में वैधता है, यह भी ध्यान में रखना होता है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में इन लोगों के घर मुफ्त लगेंगे सोलर पैनल, बैंक गारंटी की नहीं पड़ेगी जरूरत

आवेदन से पहले अभ्यर्थी ध्यान से पढ़े पूरी जानकारी

उन्होंने उम्मीदवारों का संशय दूर करते हुए स्पष्ट किया कि सरकार के नियम व शर्तों के आधार पर यदि डिप्लोमा किया गया है, तो वह 12वीं की योग्यता के समकक्ष माना जाएगा. आयोग द्वारा इस बारे में खाली पदों पर आवेदन मांगते वक्त विस्तृत जानकारी दी जाती है. अभ्यर्थी आवेदन करने से पहले उसे ध्यान से पढ़ें. यदि कहीं कोई समस्या आती है तो वे आयोग के कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.