आज से ओपन हुआ एक और नई कंपनी का आईपीओ, ग्रे मार्केट में शानदार प्रदर्शन

बिजनेस डेस्क, KRM Ayurveda IPO | अगर आप भी हाल फिलहाल में शेयर बाजार में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आज की यह खबर आपके लिए काफी खास होने वाली है. आज हम आपको SME सेगमेंट में ओपन हुए एक ऐसे ही आईपीओ के बारे में जानकारी देने वाले हैं. हम केआरएम आयुर्वेद के बारे में बातचीत कर रहे हैं. इस कंपनी का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए ओपन हो चुका है. इन्वेस्टर भी बेसब्री से इस कंपनी के आईपीओ का इंतजार कर रहे थे.

Share Market 3

ओपन हुआ एक और नई कंपनी का IPO

करीब 77.49 करोड़ के इस आईपीओ को लेकर ग्रे मार्केट में भी लगभग 16% का प्रीमियम देखने को मिल रहा है. ऐसे में निवेशको को भी लाभ की उम्मीद दिखाई दे रही है. हम आपकी जानकारी के लिए बता दे कि यह आईपीओ पूरी तरह से फ्रेश इश्यू होने वाला है, जिसमें कंपनी की तरफ से 0.57 करोड़ के नए इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे.

यह इश्यू शुक्रवार 23 जनवरी को बंद होगा यानी कि आपको इन्वेस्ट करने के लिए दो दिनों का समय मिलने वाला है. 29 जनवरी तक शेयर्स की लिस्टिंग भी देखने को मिल सकती है. जब भी आप शेयर बाजार में निवेश करें तो एक बार बाजार के जानकारो से सलाह से अवश्य ले ले.

क्या काम करती है केआरएम आयुर्वेद

आईपीओ मार्केट कैप लगभग 287 करोड़ बताया जा रहा है. रिटेल निवेशकों के लिए न्यूनतम बोली दो लॉट यानी की 2000 शेयरों की रखी गई है. बता दे कि कंपनी की तरफ से प्रति शेयर प्राइस बैंड 135 रुपए निर्धारित किया गया है. इस हिसाब से इन्वेस्टर को कम से कम 270000 रुपए इन्वेस्ट करने होंगे. तभी वह इस आईपीओ को सब्सक्राइब कर पाएगा.

अगर आपको नहीं पता कि केआरएम आयुर्वेद कंपनी क्या काम करती है, तो हम बता दे कि यह एक हेल्थ केयर कंपनी है जो आयुर्वेद आधारित अस्पताल और क्लिनिको का नेटवर्क चलती है. कंपनी की तरफ से खास तौर पर किडनी- लीवर -डायबिटीज- फैटी लीवर आदि के इलाज पर विशेष फोकस किया जाता है. साल 2019 में इस कंपनी की स्थापना हुई थी, फिलहाल देश के अलग-अलग शहरों में 6 हॉस्पिटल और पांच क्लिनिक संचालित कर रही है. यह कंपनी विदेश में भी अपना इलाज पहुंचाने में सक्षम है.

डिस्क्लेमर: शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है. Haryana E Khabar निवेश करने से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह लेने की गुजारिश करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.