हिसार ग्रीवेंस कमेटी की मीटिंग में उठा 25 साल पुरानी सड़क का मुद्दा, DC बोले- मैं ढूंढूंगा

हिसार | वीरवार को हिसार सचिवालय में ग्रीवेंस कमेटी की मीटिंग आयोजित हुई जिसमें एक फरियादी ने 25 साल पुरानी सड़क का मामला उठाते हुए अधिकारियों को चौकन्ना कर दिया. आदमपुर निवासी चंद्रपाल ने इस सड़क की शिकायत उठाते हुए बताया कि गांव आदमपुर में नीम अड्डा से डाब रोड तक मिलने वाली सड़क का निर्माण पिछले 25 साल से नहीं हुआ है.

Chandrapal Hisar

हिसार में भजनलाल सरकार के समय हुआ निर्माण

उन्होंने बताया कि फिलहाल यह सड़क बहुत ही खस्ताहाल स्थिति में पहुंच चुकी है लेकिन इसके नए सिरे से निर्माण को लेकर लोक निर्माण विभाग और मार्केटिंग बोर्ड दोनों ही अंजान बने हुए हैं. इस शिकायत पर बीजेपी नेता मनीष ऐलावादी ने भी खड़े होकर कहा कि इस सड़क का निर्माण स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की सरकार के समय में हुआ था और यह मार्केटिंग बोर्ड के अधीन है तथा वहां बोर्ड भी लगा हुआ है.

DC ने दिया आश्वासन

आदमपुर निवासी चंद्रपाल की शिकायत पर जिला डीसी महेंद्रपाल ने आश्वासन देते हुए कहा कि वह पता लगाएंगे कि यह सड़क किस विभाग के अंडर आती है. जल्द ही, इस सड़क मार्ग का नए सिरे से निर्माण कर लोगों को गढ्ढों से मुक्ति दिलाई जाएगी ताकि उनका सफर आरामदायक और सुरक्षित हो सकें.

यह भी पढ़े -  खाटूश्याम व तिरूपति बालाजी जाने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, हिसार से चलने वाली दोनों ट्रेनें हुई परमानेंट

हिसार ग्रीवेंस कमेटी की मीटिंग में कुल 15 शिकायतें आई और इनमें से अधिकतर का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया. वहीं, स्वास्थ्य कारणों के चलते विकास एवं पंचायती राज मंत्री कृष्ण लाल पंवार इस बैठक से गैरहाजिर रहे. इस बैठक में मंडी आदमपुर की रविदास बस्ती को लेकर जमकर हंगामा हुआ जिसको लेकर बीजेपी नेता मनीष ऐलावादी और नलवा से बीजेपी विधायक रणधीर पनिहार के बीच तकरार देखने को मिली.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.