फरीदाबाद | औद्योगिक नगरी फरीदाबाद में जल्द ही विश्व प्रसिद्ध 39वें अंतर्राष्ट्रीय सूरजकुंड मेला का आयोजन होने जा रहा है. यह मेला 31 जनवरी से शुरू होगा और 15 फरवरी तक चलेगा. यहां देश के अलग- अलग राज्यों से कारीगर अपने हाथों से बनाई चीजों को मेले में प्रदर्शित करते है, जो कि देखने में काफी सुंदर और मनमोहक होते है. अगर आप भी मेले की इस सुंदरता को निहारने का प्लान कर रहे है तो चलिए हम आपको एक आसान और सस्ता रूट बताते है.
सूरजकुंड मेला का आसान और सस्ता रूट
आप अंतर्राष्ट्रीय सूरजकुंड मेले में जाने के लिए इस रूट को फॉलो कर सकते है. प्रशासन ने लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बसों की खास व्यवस्था की है. मेले में जाने के लिए 31 जनवरी से बल्लभगढ़ से हर रोज 7 बजे सूरजकुंड मेले के लिए बसें चलेगी. अगर आपकी यह बस निकल जाती है तो आपको ज्यादा इंतजार न करते हुए ठीक आधे घंटे के बाद दूसरी बस मिल जाएगी. मतलब प्रशासन ने हर आधे घंटे में बस सुविधा प्रदान की है.
बल्लभगढ़ से सूरजकुंड मेले तक का किराया मात्र 25 रूपए रहने वाला है. बदरपुर से सूरजकुंड का किराया मात्र 20 रुपए रहेगा और बड़खल मेट्रो स्टेशन से सूरजकुंड मेले तक का किराया 10 रुपए प्रति व्यक्ति रहने वाला है.
मेट्रो एवं एयरपोर्ट से पहुंचने का रास्ता
अगर आप मेले में मेट्रों से आना चाहते है तो सबसे नजदीक मेट्रों स्टेशन बदरपुर है, जहां से आपको मेले के लिए ऑटो या बस मिल जाएगी. जो इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से मेले में शामिल होना चाहते है तो एयरपोर्ट से मेले की दूरी करीब 30 KM है, जहां से आपको ऑटो या कैब मिल जाएगी. इस तरह इन रूटों के माध्यम से आप मेले तक जाकर मेले का आनंद ले सकते है.
