दिल्ली में पानी की एक- एक बूंद को लेकर मचेगा हाहाकार, 4 फरवरी तक बाधित रहेगी जलापूर्ति

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रहने वाले लोगों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है. बता दें कि दिल्ली जल बोर्ड (DJB) ने आधिकारिक तौर पर सचेत करते हुए कहा है कि 4 फरवरी तक शहर के बड़े हिस्सों में पानी की सप्लाई बंद रहेगी. ठंड और बारिश के हालात के बीच पानी की दिक्कत से लोगों को भारी समस्या का सामना करना पड़ेगा.

Water

दिल्ली में पानी का नियंत्रण एवं सीमित विवरण

इस समस्या का मुख्य कारण हरियाणा राज्य द्वारा पेरलल दिल्ली ब्रांच को रखरखाव एवं मरम्मत कार्य के दौरान बंद करना है, जिसके कारण वजीराबाद और अन्य प्रमुख नहरों से मिलने वाले कच्चे पानी की आपूर्ति में कमी देखी गई है. दरअसल हैदरपुर, बवाना, द्वारका और नांगलोई जैसे बड़े जल शोधन संयंत्रों (WTP) में उत्पादन क्षमता कम हो गई है. इस समस्या को ध्यान में रखते हुए DJB ने पानी का नियंत्रित और सीमित विवरण शुरू कर दिया है जिसका असर दिल्ली के प्रमुख इलाकों पर पड़ेगा.

क्यों पैदा हुई ऐसी स्थिति?

हरियाणा के सिंचाई विभाग ने वार्षिक रख- रखाव के दौरान अपनी नहर प्रणाली में परिवर्तन किया है. इसके चलते दिल्ली में पहुंचने वाला कच्चा पानी प्रमुख संयंत्रों तक नहीं पहुंच पाता. DJB अधिकारियों का कहना है कि जब तक हरियाणा से जल आपूर्ति सामान्य नहीं हो जाती तब तक दिल्ली में पानी की समस्या रहेगी. उन्होंने कहा है कि फ्री वाटर टैंकर के लिए 1916 या 011- 23527679 पर कॉल कर सकते है.

यह भी पढ़े -  दिल्ली जल बोर्ड का बड़ा फैसला, पानी की सप्लाई को लेकर बनेगी नई नीति

प्रभावित मुख्य क्षेत्र

प्लांट का नाम प्रभावित मुख्य क्षेत्र
हैदरपुर (फेज I & II) पीतमपुरा, शालीमार बाग, रोहिणी (सेक्टर-7, 11, 17-19, 23, 29), जनकपुरी, तिलक नगर, पश्चिम विहार
द्वारका WTP संपूर्ण द्वारका उप-शहर, आईजीआई एयरपोर्ट और आसपास के गांव
बवाना WTP बवाना औद्योगिक क्षेत्र, सुल्तानपुर डाबास, कुतुबगढ़ और कराला
अन्य क्षेत्र राजौरी गार्डन, पंजाबी बाग, दिल्ली कैंट, बसंत विहार और महिपालपुर
Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.