हिसार में वाहनों की आवाजाही होगी सुगम, इस रेलवे फाटक पर बनेगा अंडरब्रिज

हिसार | हरियाणा के हिसार जिले में आमजन के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है. बता दें कि कालवास गांव के फाटक नंबर- 15A पर लंबे समय से प्रस्तावित रेलवे अंडर ब्रिज (RUB) के निर्माण कार्य की शुरुआत हो गई है. गत मंगलवार को निर्माण स्थल पर खुदाई का काम शुरू हो चुका है. वहीं, निर्माण कार्य को सुरक्षित और सुचारु रूप से आगे बढ़ाने के लिए रेलवे प्रशासन द्वारा बुधवार को रेलवे ब्लॉक लिया गया था.

Rail Underpass

हिसार में आवाजाही होगी सुगम 

मिली जानकारी के अनुसार, करीब 1 महीने पहले भी इसी रेलवे अंडरब्रिज के बॉक्स रखने के लिए रेलवे द्वारा ब्लॉक लिया गया था. उस समय निर्माण कार्य शुरू किया जाना था लेकिन अंडर ब्रिज स्थल पर पानी भरने के कारण काम संभव नहीं हो पाया. इसके चलते रेलवे को ब्लॉक कैंसिल करना पड़ा था जिससे यात्रियों और रेलवे दोनों को असुविधा का सामना करना पड़ा था. अब स्थल से पानी की निकासी कर दी गई है और हालात सामान्य होने के बाद दोबारा ब्लॉक लेकर काम शुरू कर दिया गया है. बता दें कि कि इस RUB के बनने ग्रामीणों और आसपास के गांव के लोगों को सुविधा उपलब्ध होगी.

वैकल्पिक रास्ते की मांग

कालवास गांव के सरपंच मनोहर लाल फौजी ने बताया कि गांव में रेलवे अंडर ब्रिज का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है. निर्माण शुरू होने से पहले रेलवे की ओर से RUB के पास लगभग 6 फीट चौड़ा रास्ता दिया जाना था, ताकि आसपास स्थित करीब दो दर्जन घरों के लोगों को आवाजाही की सुविधा मिल सके. उन्होंने बताया कि निर्माण कार्य शुरू होने के बावजूद अब तक रेलवे विभाग ने इस दिशा में कार्रवाई नहीं की है. इससे स्थानीय लोगों को रोजमर्रा के आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. ग्रामीणों ने मांग की है कि रेलवे जल्द वैकल्पिक रास्ता उपलब्ध कराएं.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.