एक और पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय, हरियाणा में फिर बारिश और ओलावृष्टि की बनी संभावना

चंडीगढ़ | पूरा हरियाणा सर्द हवाओं की चपेट में है. पहाड़ों पर भारी बर्फबारी के बाद हरियाणा में कोल्ड डे जैसी स्थिति बन गई है. हालांकि दिन में चमकदार धूप निकली, लेकिन उत्तरी बर्फीली हवाओं ने उसका असर कम कर दिया. मैदानी इलाकों में इसका असर ज्यादा देखने को मिल रहा है.

Barish Rain Weather Mausam

हरियाणा मौसम अपडेट

राज्य में सबसे ठंडा जिला हिसार रहा, जहां न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. यह सामान्य से 5.2 डिग्री सेल्सियस कम रहा है. अधिकतम तापमान भी सामान्य से नीचे रहा जो कि गिरकर 15.2 डिग्री सेल्सियस तक चला गया. बीते 24 घंटे के अंदर रात के तापमान में 10.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में राशनकार्ड धारकों को नहीं मिलेगा सरसों तेल, सामने आई बड़ी वजह

आने वाले दिनों में पाले की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार हिमालय पर हुई बर्फबारी का असर हरियाणा में देखने को मिलेगा. इस दौरान ठंडी शीत हवाएं चलेगी, पाला पड़ेगा और तापमान में पहले से अधिक गिरावट आएगी. इसके चलते मौसम विभाग ने हरियाणा के कई जिलों में ऑरेज अलर्ट जारी किया है.

26 जनवरी की रात को नया कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा. इसके चलते 27 और 28 जनवरी को बादल छाने और बूंदाबांदी की संभावना रहेगी.मौसम विभाग ने पाले की स्थिति को देखते हुए किसानों को सलाह दी है कि खेतों में हल्की सिंचाई करें और मेड़ों पर धुंआ करे, ताकि नुकसान से बचा जा सके.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.