दिल्ली में नाममात्र ब्याज दर पर मिलेगा होम लोन, DCHFC की एक और नई शाखा शुरू

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लोगों को आसान और किफायती दरों पर आवास ऋण देने की दिशा में केंद्र सरकार ने एक ठोस कदम उठाया है. बता दें कि केंद्र सरकार द्वारा सेक्टर- 16 में दिल्ली सहकारी आवास वित्त निगम लिमिटेड (DCHFC) की नई शाखा का निर्माण किया गया है. इसका शुभारंभ समाज कल्याण एवं सहकारिता मंत्री रविंद्र इंद्राज ने किया. इसके साथ ही इस खास मौके पर विभागीय अधिकारी, अलीपुर से निगम पार्षद योगेश राणा और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे.

Home Loan

मंत्री रविंद्र इंद्राज ने कहा कि इस नई शाखा के शुरू होने से उत्तर- पश्चिम दिल्ली और आस- पास के इलाकों में रहने वाले लोगों को सीधा लाभ मिलेगा. उन्होंने कहा कि सहकारिता के माध्यम से आम आदमी के अपने घर का सपना पूरा करना सरकार का उद्देश्य है. यह सीरी फोर्ट के बाद दिल्ली में DCHFC का दूसरा कार्यालय है.

दिल्ली में मिलेगा होम लोन

कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों को आदेश देते हुए कहा कि रोहिणी शाखा के सफल संचालन के साथ – साथ दिल्ली के अन्य क्षेत्रों में भी DCHFC की नई शाखाएं खोलने के लिए योजनाएं तैयार की जाए. इसके साथ ही लोगों से संपर्क करके ज्यादा से ज्यादा लोगों को इसकी जानकारी दी जाए.

उन्होंने कहा कि DCHFC को तकनीकी रूप से मजबूत किया जाए, ताकि ऋण मंजूरी की प्रक्रिया आसान, किफायती और पूरी तरह पारदर्शी हो. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यह संस्था काफी वर्षों से कार्य कर रही है, लेकिन लोगों तक इसकी जानकारी सीमित है. अब इसे अधिक व्यापक स्तर पर पहुंचाया जाएगा, ताकि इस निगम को दिल्ली का सबसे शक्तिशाली सहकारी वित्तीय संस्थान बनाया जा सके.

यह भी पढ़े -  दिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों के बदल जाएंगे नाम, भारतीय रेलवे कर रहा बड़ा प्लान तैयार; यात्रियों को होगा यह फायदा

सबसे सस्ता होम लोन

मंत्री रविंद्र इंद्राज सिंह ने बताया कि पहले DCHFC की केवल एक शाखा थी. अब रोहिणी में नई शाखा खुलने से इसके विस्तार की शुरुआत होगी. उन्होंने बताया कि यह निगम लगभग 1600 करोड़ रुपए की क्षमता वाला एक ठोस वित्तीय संस्थान बन चुका है. उन्होंने कहा कि रोहिणी एक विकसित क्षेत्र है, यहां कम से कम 7.30 % ब्याज दर पर होम लोन उपलब्ध कराना देश की किफायती दरों में से है. सरकार का लक्ष्य है कि इस निगम का व्यापक रूप से प्रचार हो ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाभ मिल सके.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.