दक्षिण हरियाणा की अहीरवाल राजनीति में राजनीतिक वर्चस्व की लड़ाई, अब दोनों नेताओं की चुप्पी ने बनाया सस्पेंस

महेंद्रगढ़ | दक्षिण हरियाणा की राजनीति में पिछले कुछ दिनों से दो सीनियर नेताओं के बीच जारी तीखी बयानबाजी से राजनीतिक पारा गर्माया हुआ था लेकिन अब पिछले दो दिनों से खामोशी छाई हुई है. कल पहले स्वास्थ्य मंत्री आरती राव और फिर उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह राजनीति पर किए गए सवाल पर चुप्पी साध गए, जिसके बाद अहीरवाल की राजनीति के दो धुर विरोधी दिग्गज परिवारों की खामोशी ने सस्पेंस बना दिया है.

Aarti Rao Minister Narbir

हरियाणा की अहीरवाल राजनीति

पिछले कुछ महीनों से दोनों परिवारों के बीच राजनीतिक वर्चस्व को लेकर जुबानी जंग चली हुई थी. लेकिन अब कुछ दिनों से खामोशी से लग रहा है कि या तो बीजेपी ने शिकंजा कसा है या फिर किसी बड़े सियासी तूफान की आहट सुनाई दे रही है. हालांकि, प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने दावा करते हुए कहा कि अहीरवाल के नेताओ के बीच मतभेद समाप्त हो चुके हैं.

हाल ही में राजनीति पर किए गए सवाल को लेकर राव नरबीर सिंह ने सधा हुआ जवाब देते हुए कहा कि बीजेपी हमेशा चुनाव के मूड में रहती है, इसे 2029 के चुनाव से जोड़कर नहीं देखना चाहिए. वहीं, आरती राव ने राव इंद्रजीत सिंह और विरोधियों के विवाद के सवाल पर चुप्पी साधते हुए कहा कि इस पर राव साहब बहुत कुछ कह चुके हैं. मैंने भी बहुत कुछ बोला है, अब इस पर बोलने के लिए कुछ नहीं है.

यह भी पढ़े -  सिरसा में कुलदीप बिश्नोई का शक्ति प्रदर्शन, स्नेह मिलन में दिखा बड़ा जनसमर्थन

राव इंद्रजीत पर कसा था तंज

इस राजनीतिक वर्चस्व की लड़ाई में राव इंद्रजीत सिंह ने 2009 के चुनाव में राव नरबीर सिंह के चौथे स्थान पर रहने को लेकर तंज कसा था. इसके जवाब में राव नरबीर सिंह ने जवाब देते हुए कहा था कि मैंने तो अपनी राजनीति की शुरुआत ही जाटूसाना में राव इंद्रजीत सिंह को हराकर की थी. शायद उम्र के हिसाब से उनकी याददाश्त कमजोर हो गई है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.